माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा


Last Updated:

Nuh News: हरियाणा के नूंह में आईफोन की जिद पूरी न होने पर एक युवक हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया. गनीमत रही कि टावर पर तार नहीं लगे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा.

Zoom

मेवात के जहटाना गांव का एक युवक अपने माता-पिता से आईफोन खरीदने की मांग कर रहा था.

नूंह. हरियाणा के नूंह जिले में महंगे मोबाइल फोन की चाहत में एक युवक अपनी जान तक जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटा. मां-बाप से आईफोन खरीदने की जिद पूरी नहीं होने पर युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के ऊंचे टावर पर जा चढ़ गया और फिर गांव में अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और परिजनों की सांसें अटक गईं. गनीमत रही कि बिजली लाइन का काम अधूरा होने के कारण टावर पर तार नहीं लगे थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.  घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, मेवात के जहटाना गांव का एक युवक अपने माता-पिता से आईफोन खरीदने की मांग कर रहा था. परिजनों ने उसकी मांग पूरी नहीं की तो वह नाराज होकर गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया. देखते ही देखते युवक टावर पर काफी ऊंचाई तक पहुंच गया. उसे इस हालत में देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए. काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को टावर से नीचे उतार लिया गया.



Source link