‘मंदिरों में पुजारी रेप करते हैं’: नेहा बोरा का विवादित बयान, बीजेपी ने घेरा
Last Updated:
Neha Bora Video: नेहा बोरा के हिंदू पुजारियों से जुड़े कथित यौन शोषण के मुद्दे पर दिए गए बयान को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. बीजेपी ने नेहा बोरा की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इसके जरिए हिंदू आस्था और सनातन को निशाना बनाया जा रहा है. बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी हमला बोला है.
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा. (पीटीआई)
छात्र एक्टिविस्ट नेहा बोरा के एक बयान ने देश के सियासी पारे को एकाएक गरमा दिया है. हिंदू पुजारियों से जुड़े कथित यौन शोषण के मुद्दे पर उनकी तीखी टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चौतरफा हमला बोल दिया है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि इस बयान के जरिए सीधे तौर पर सनातन और हिंदू आस्था को निशाना बनाया जा रहा है.
मामले को कांग्रेस और राहुल गांधी से जोड़ते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा को राहुल गांधी की ‘कथित हिंदू-विरोधी राजनीति की पोस्टर गर्ल’ करार दिया. बीजेपी का दावा है कि यह कोई छिटपुट बयान नहीं, बल्कि कांग्रेस की गहरी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का सोचा-समझा हिस्सा है, जो राहुल गांधी की पुरानी बयानबाजियों की ही अगली कड़ी है. बयानों के इस वार-पलटवार ने सोशल मीडिया से लेकर टीवी डिबेट्स तक नए सियासी घमासान को जन्म दे दिया है.
प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, राहुल गांधी की पोस्टर गर्ल नेहा बोरा ने दिखाई हिंदू नफरत! कहा- ‘मंदिर में पुजारियों ने किया रेप’…. वह राहुल गांधी से प्रेरित हैं जिन्होंने पहले कहा था, ‘मंदिरों में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है’. कांग्रेस को हिंदुओं से नफरत है, वोट बैंक से प्यार है! कांग्रेस सोच भारत की एकता के लिए ख़तरा है!
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login