Delhi Metro Crowd: दिल्ली मेट्रो में बढ़े यात्री, 1 दिन में 80 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ट्रैवल, दिखने लगा GRAP-1 का असर

Delhi Metro Crowd: दिल्ली मेट्रो में बढ़े यात्री, 1 दिन में 80 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ट्रैवल, दिखने लगा GRAP-1 का असर


होमताजा खबरDelhi

दिल्ली मेट्रो में बढ़े यात्री, 1 दिन में 80 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ट्रैवल

Last Updated:

Delhi Metro Travel: दिल्ली में जहरीली हवा पर लगाम कसने के लिए लागू ग्रैप-1 की पाबंदियों और गैर-बीएस VI गाड़ियों पर सख्ती का सीधा असर अब सड़कों से लेकर पटरियों तक नजर आने लगा है. निजी वाहनों पर ब्रेक लगते ही एनसीआर के लोगों ने बड़े पैमाने पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का रुख किया, जिसका सबसे बड़ा गवाह दिल्ली मेट्रो का नया रिकॉर्ड बना.

Zoom

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वालों की संख्या अचानक से बढ़ गई है. (फाइल फोटो)

Delhi Metro Travel: दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP-I के उपायों और कुछ गैर-BS VI वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध के बीच सार्वजनिक परिवहन की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है. इसका असर दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या पर भी दिखाई दिया. 2 नवंबर को दिल्ली मेट्रो में कुल 80,54,968 यात्रियों की बोर्डिंग दर्ज की गई. यह पिछले सोमवार के मुकाबले 8.3 लाख से अधिक की बढ़ोतरी है.

पिछले सोमवार को दिल्ली मेट्रो में 72,24,094 यात्रियों की बोर्डिंग दर्ज की गई थी. इस तरह एक सप्ताह के भीतर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 40 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप संचालित की हैं. इसके अलावा, यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए जरूरत के अनुसार मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं

दिल्ली मेट्रो NCR के लोगों को कुशल, भरोसेमंद और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रही है. प्रदूषण नियंत्रण के उपायों के बीच मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ना सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल में आए बदलाव को भी दर्शाता है.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link