टिकट नहीं मिला तो ऑटो से ही निकल पड़ा बिहार, दिल्ली से 1200 KM का सफर, छठ पूजा का गजब क्रेज

टिकट नहीं मिला तो ऑटो से ही निकल पड़ा बिहार, दिल्ली से 1200 KM का सफर, छठ पूजा का गजब क्रेज


Last Updated:

Delhi To Bihar Chhath Pooja: छठ पूजा को लेकर गजब क्रेज है. परदेस में रह रहे लोग बिहार लौटने के लिए नए-नए जुगाड़ लगा रहे हैं. इसी तरह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें ट्रेन का टिकट नहीं मिलने पर तीन दोस्त ऑटो से ही दिल्ली से मधुबनी रवाना हो गए. उन्हें घर तक पहुंचने के लिए लगभग 1200 किलोमीटर का सफर तय करना है. ऐसे में उनके ट्रैवल का वीडियो वायरल हो रहा है.

Zoom

छठ पर दिल्ली से बिहार ऑटो से जाने का वीडियो वायरल है. (फोटोः rk26biker इंस्टाग्राम)

पटनाः छठ पूजा पर घर लौटने की चाह हो तो लोग सफर का कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं. दिल्ली से बिहार के मधुबनी जाने के लिए तीन दोस्तों ने ऐसा ही कुछ किया. ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो तीनों अपना ऑटो लेकर ही करीब 1200 किलोमीटर के सफर पर निकल पड़े. ऑटो में घर का सामान लदा है और मंजिल है अपना गांव, जहां इस बार परिवार के साथ छठ मनाना है. इनका ट्रैवल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

1200 किलोमीटर का सफर
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में तीन दोस्त दिल्ली से बिहार जाते दिख रहे हैं. उन्होंने अपने ऑटो में काफी सामान लाद रखा है. वीडियो में एक युवक बताता है कि वे करीब दो से तीन दिन में मधुबनी पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं. रास्ते में पेट्रोल पंप पर रुककर वे आराम करते हैं और अपनी यात्रा के वीडियो भी बनाते हैं. युवक के मुताबिक, वे दो-तीन साल बाद छठ पूजा मनाने अपने घर जा रहे हैं. इस बार ट्रेन में टिकट नहीं मिला, इसलिए उन्होंने खुद का ऑटो लेकर बिहार जाने का प्लान बनाया.

View this post on Instagram





Source link