शाहदरा में वकीलों से भिड़ंत के बाद बवाल: ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, दिल्ली पुलिस ने बागी रुख पर नापा


होमताजा खबरDelhi

शाहदरा में वकीलों से भिड़ंत के बाद बवाल: ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, दिल्ली पुलिस ने बागी रुख पर नापा

Last Updated:

Top Deals Inside

शाहदरा में वकीलों से भिड़ंत के बाद बवाल: ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, दिल्ली पुलिस ने बागी रुख पर नापाZoom

दिल्ली पुलिस के भीतर वकीलों के साथ हुए टकराव को लेकर मचा घमासान अब आंतरिक अनुशासन की कार्रवाई तक पहुंच गया है. 2 नवंबर को जय सिंह रोड स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर खाकी वर्दीधारियों के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले एसीपी मनस्वी वशिष्ठ पर गाज गिर गई है. महकमे ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.

दरअसल, पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में पुलिस और वकीलों के बीच तीखी झड़प हुई थी. इस घटना से नाराज गांधी नगर के पूर्व एसीपी वशिष्ठ के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस अधिकारी पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मिलने और अपनी बात रखने मुख्यालय पहुंचे थे. जवानों का यह जमावड़ा देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया. पुलिस बल में इस तरह के खुले असंतोष और अनुशासनहीनता को उच्चाधिकारियों ने बेहद गंभीरता से लिया और प्रदर्शन का चेहरा बने एसीपी वशिष्ठ को निलंबित करने का कड़ा फैसला सुना दिया.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link