Last Updated:
2 नवंबर को शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग का पहला गाना रिलीज किया. इस गाने में एक बार फिर किंग खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली. दोनों के रोमांस ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हर तरफ किंग के चर्चे हो रहे हैं. 500 करोड़ के बजट में बनी किंग ने रिलीज से पहले 200 करोड़ का प्रॉफिट कमा लिया है. चलिए आपको किंग की कमाई का पूरा लेखा-जोखा बताते हैं.
‘KING’ 24 दिसंबर को रिलीज होगी.
नई दिल्ली. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद की तिकड़ी पिछली बार पठान में साथ आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया था. गानों की बात हो या फिर फिल्म की कहानी सबकुछ धांसू था. अब एक बार फिर ये तीनों किंग के लिए साथ आए हैं. किंग के पहले गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इसको दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.
24 दिसंबर को क्रिस्मस के मौके पर रिलीज होने वाली किंग को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज है. हर तरफ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म को लेकर चर्चा हो रही है. रिलीज से पहले ही किंग खान की किंग बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम करते दिख रही है. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ का तगड़ा मुनाफा कमा लिया है.
KING ने की बंपर कमाई
रिलीज से पहले कमाया 200 करोड़ का प्रॉफिट
इस 400 करोड़ के मेगा बजट में सिद्धार्थ आनंद की फीस शामिल है. अब इस आंकड़े में किंग खान की करीबन 100 करोड़ की फीस जोड़ी जा रही है. उसके ऊपर पोस्ट प्रोडक्शन की कीमत भी ऐड हुई. एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार किंग का कुल बजट 540-560 करोड़ रुपये के आसपास है. इन नंबर्स को देखते हुए बताया जा रहा कि ये दूसरी सबसे महंगी फिल्म है. बजट के मामले में किंग सिर्फ नितेश तिवारी की रामायण से पीछे रह गई है जो 2000 करोड़ की लागत से बनी है.
शाहरुख खान का जलवा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी कायम है. किंग ने विदेशी बाजार में अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज मिनिमम गारंटी डील लॉक कर ली है. ऐसा करने वाली ये पहली बॉलीवुड फिल्म है. फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 175 करोड़ रुपये में तय हुए हैं. वहीं, भारत में इसके थिएट्रिकल राइट्स पेन मरुधर ने 250 करोड़ रुपये की एडवांस डील के तहत खरीदे हैं.
नेटफ्लिक्स ने खरीदे ओटीटी राइट्स
अब किंग ने थिएटर्स राइट्स से देश और विदेश मिलाकर 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. किंग के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स और थिएट्रिकल राइट्स मिलाकर किंग ने 425 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की किंग के डिजिटल राइट्स खरीद लिए है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने किंग के डिजिटल राइट्स करीबन 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. इसके साथ ही म्यूजिक राइट्स से 65 करोड़ और सैटेलाइट राइट्स से 25 करोड़ का बिजनेस हुआ है.
अब इन सब आंकड़ों को जोड़कर देखें तो सिद्धार्थ आनंद की किंग ने रिलीज से पहले ही बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस मीडिया रिपोर्ट के हवाले से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ने करीबन 665 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.