Madhubani: महिला संग रंगरलियां मना रहा था ASI, पकड़ाते ही कर डाली ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, 3 घायल

Madhubani: महिला संग रंगरलियां मना रहा था ASI, पकड़ाते ही कर डाली ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, 3 घायल


Last Updated:

Madhubani News: मधुबनी में पुलिस के एएसआई ने लोगों पर फायरिंग कर दी. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह घायल हो गए. बताया जा रहा है कि उस पुलिसवाले को गांव के लोगों ने एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. जिसके बाद बाहर से कमरे का दरवाजा लगा दिया था. इसी बात से बौखलाए पुलिसवाले ने लोगों पर सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी.

Zoom

मधुबनी में पुलिसवाले ने चार लोगों को गोली मारी. (सांकेतिक तस्वीर)

मधुबनीः बिहार के मधुबनी जिले में एक पुलिसकर्मी की करतूत सामने आई. जिसने पुलिस महकमे को सवालों के घेरे में ला दिया. बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ पुलिस पिकेट में तैनात ASI चंद्रमोहन सिंह पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का आरोप है. घटना में विजय यादव नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं.

महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का आरोप
ASI चंद्रमोहन सिंह एक महिला के घर अक्सर आता-जाता था. बताया जा रहा है कि बीती रात भी वह महिला के घर पहुंचा था. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उसे महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया. लोगों ने ASI को घर के अंदर ही घेर लिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. हालात बिगड़ते देख ASI ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाल ली.

सर्विस रिवॉल्वर से की ताबड़तोड़ फायरिंग
आरोप है कि खुद को लोगों से घिरा देख ASI चंद्रमोहन सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर भगदड़ मच गई. इस दौरान चार लोगों को गोली लगी. इनमें विजय यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, घायलों की पहचान और उनकी मौजूदा हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है.

मौके पर पहुंचे एसपी, आरोपी ASI फरार
गोलीबारी की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार खुद मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी ASI चंद्रमोहन सिंह के फरार होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों में आक्रोश है.



Source link