धनतेरस पर खुलेगी लॉटरी! 4 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्रदेव, हर काम में मिलेगी सफलता

धनतेरस पर खुलेगी लॉटरी! 4 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्रदेव, हर काम में मिलेगी सफलता


होमताजा खबरधर्म

धनतेरस पर खुलेगी लॉटरी! 4 राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्रदेव, हर काम में सफलता

Last Updated:

Shukra Nakshatra Parivartan: शुक्र ग्रह धनतेरस के दिन कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे चार राशियों को धन लाभ, करियर वृद्धि, रिश्तों में सुधार और जीवन में नए अवसर मिलेंगे. इन राशियों का भाग्य पूरी तरह बदल जाएगा. आइए जानते हैं वे चार राशियां कौन सी हैं.

Top Deals Inside

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कई ग्रह एक निश्चित अवधि में न केवल राशि परिवर्तन करते हैं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ता है. सुख-संपदा के कारक ग्रह शुक्र 06 नवंबर 2026 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस दिन धनतेरस का भी शुभ संयोग बन रहा है, जो बहुत ही शुभ माना जा रहा है. शुक्र का कन्या राशि में गोचर सौंदर्य, प्रेम, वैभव, सुख-सुविधा और आर्थिक समृद्धि का संकेत देता है. इस परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में खुशियों और तरक्की के द्वार खुल सकते हैं. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि इस गोचर से किन राशियों को लाभ होगा.

चार राशियों को होगा लाभ
वृषभ- शुक्र का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और जीवनसाथी के साथ तीर्थयात्रा के योग बनेंगे. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होंगी. संतान सुख की प्रतीक्षा कर रहे दंपतियों को भी शुभ समाचार मिल सकता है. साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी.

सिंह- शुक्र का परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के जीवन में सुखद बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने के साथ वेतन में बढ़ोतरी के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए सौदे और मुनाफे के अवसर बनेंगे. किस्मत का साथ मिलने से पुराने अटके काम गति पकड़ेंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बचत में इजाफा होगा और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे.

कन्या- शुक्र का गोचर कन्या राशि के जातकों के जीवन में खुशियों की नई सौगात लेकर आएगा. लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पैसों की परेशानी से राहत मिलेगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और दांपत्य जीवन में प्रेम, मधुरता और आपसी तालमेल बना रहेगा.

मीन- शुक्र का यह परिवर्तन मीन राशि के जातकों के लिए खुशियां लेकर आने वाला रहेगा. जो लोग पारिवारिक कलह या पुराने मतभेद से परेशान हैं, सब विवाद समाप्त होने की संभावना बन रही है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा. अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. हर कार्य में सफलता मिलेगी. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होंगी.



Source link