Last Updated:
Siwan News: सीवान में घरेलू गैस की रिफिलिंग के दौरान अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत चार लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए. मामले मे तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया.
सीवान में गैस सिलेंडर में आग लगी.
सीवानः बिहार के सीवान से बड़ी खबर सामने आई. जहां घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के दौरान हादसा हो गया. अचानक आग लग गई. पास खड़े परिवार के चार लोग आग की लपटों की चपेट में आने से झुलस गए. हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पीड़ितों में दो महिलाओं समेत तीन लोग शामिल हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि रिफिलिंग में गैस लीक हुई और अगले कमरे में जल रहे दीये की वजह से आग लग गई.
दीया के संपर्क में आ गई थी गैस
घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव की है. घायल अनीता देवी, उनकी मां सुकवारी देवी, पुत्र आशुतोष कुमार सिंह और शिवम कुमार है. बताया जा रहा है कि एक घर के आंगन में घरेलू गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस की रिफिलिंग की जा रही थी. इसी दौरान अचानक गैस का रिसाव होने लगा. घर के सामने वाले कमरे में जल रहा दीया रिसाव हो रहे गैस के संपर्क में आ गया. तभी आग लग गई और आंगन में मौजूद लोग आग की चपेट में ले लिया गए.
दो महिलाएं भी झुलसीं
अचानक आग लगने से वहां मौजूद दो महिलाएं और एक युवक बुरी तरह झुलस गए. वहीं,आग बुझाने और बचाव करने के दौरान बगल का शिवम कुमार भी इसकी चपेट में आकर झुलस गया. सभी घायलों को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया. घायलों में तीन लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. तीनों लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है.