Last Updated:
Latest Petrol-Diesel Rates Today : कच्चे तेल के दाम में आज, 3 नवंबर को भी नरमी आई है. दो दिन में क्रूड का रेट करीब 9 फीसदी टूट चुका है. रेट नीचे आना भारत जैसे तेल आयातक देशों के लिए बड़ी राहत है. क्रूड के लगातार चढ़ने से भारत में पेट्रोल और डीजल के महंगा होने का खतरा पैदा हो गया था.
पेट्रोल डीजल के रेट सुबह छह बजे जारी होते हैं.
नई दिल्ली. कच्चे तेल की कीमत में जोरदार गिरावट आई है. पिछले दो दिनों में यह 9 फीसदी गिर चुका है. पिछले महीने 117 डॉलर बैरल तक पहुंच चुका ब्रेंट क्रूड आज, 3 नवंबर को 104.54 डॉलर बैरल पर कारोबार कर रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की संभावना ने तेल बाजार में मची अफरा-तफरी को थोड़ा कम किया है. कच्चे तेल के दाम में आई गिरावट भारत के लिए बड़ी राहत है क्योंकि भारत अपनी जरूरत का करीब 85 फीसदी तेल आयात करता है. भारत में लंबे समय से पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर हैं और तेल कंपनियों ने आज भी इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.
दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव ₹102.12 और डीजल का ₹95.20 प्रति लीटर है. प्रीमियम XP95 ₹109.24 और हाई-ऑक्टेन XP100 ₹167.35 रुपये मिल रहा है. नोएडा में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.56 XP95 ₹110.68 लीटर है. फरीदाबाद में पेट्रोल का भाव ₹103.28 और डीजल का ₹95.94 प्रति लीटर है. गुरुग्राम में आपको पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 रुपये लीटर मिलेगा.
ये पढ़ें : पाकिस्तान रिफाइनरियों का मुनाफा 1200% तक बढ़ा, इतना माल कहां से कूट रहे पाकिस्तानी
लखनऊ, पटना और रांची पेट्रोल-डीजल रेट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा. मध्य प्रदेश के भोपाल में पेट्रोल ₹114.57, डीजल ₹99.64, XP95 ₹123.88 और XG ₹104.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा. पटना में पेट्रोल का भाव आज ₹113.37 और डीजल का ₹99.36 है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 लीटर है. झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 है.
चंडीगढ़, शिमला पेट्रोल-डीजल रेट
हरियाणा और पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में डीजल का भाव ₹89.47 प्रति लीटर तो पेट्रोल ₹101.51 लीटर है. XP95 ₹110.28 और XG ₹94.65 प्रति लीटर आज मिल रहा है. उत्तराखंड के देहरादून में आज पेट्रोल का रेट ₹100.55 और डीजल का ₹95.93 प्रति लीटर है. हिमाचल की राजधानी शिमला में पेट्रोल ₹103.25, डीजल ₹95.21 और प्रीमियम XP95 ₹111.90 प्रति लीटर आज आपको मिलेगा.