पटना: बिहार में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. यहां सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से कई जिलों में गर्मी का असर दिखाई दे रहा है. पटना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज 3 नवंबर को बिहार के अधिकतम जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यहां सुबह के समय कुछ जिलों में हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है. वहीं, आज पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में सुबह और शाम मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.
जानें आज बिहार में कहां है बारिश और आंधी का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 2 नवंबर को जारी अलर्ट के अनुसार 3 से 8 नवंबर तक बिहार में किसी भी दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. अब बिहार के किसी भी जिले के लिए बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि आज उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में छिटपुट बारिश की संभावना बताई गई है.
बिहार में यहां रहेगा न्यूनतम तापमान
बीते 2 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार में न्यूनतम तापमान 18.5 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. जहां अरवल में सबसे कम 18.5°C तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं, कैमूर में अधिकतम तापमान 34.3°C दर्ज किया गया है, जिससे वहां गर्मी का असर सबसे अधिक रह रहा है.
जानें बिहार के 8 जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
अर्नब तूफान की वजह से बिहार के तापमान काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है. ऐसे में कई जिलों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज हुई है. आज पटना का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31.8°C-19.8°C, भागलपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32.4°C-21.6°C, मुजफ्फरपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28.8°C-18.7°C, कैमूर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 31.1°C-20.5°C, जहानाबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29.3°C-21.0°C, बेगूसराय का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32.4°C-20.8°C, रोहतास का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32.2°C-19.9°C, पूर्णिया का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32.6°C-20.9°C रहने वाला है. ये 2 नवंबर के तापमान के आंकड़े हैं. अभी 3 नवंबर के अनुमानित तापमान जारी नहीं किया गया है.
बिहार के 10 जिलों में मौसम रहेगा शुष्क
आज पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में सुबह और शाम मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, दिन में धूप निकलने और रात में तापमान कम होने से मौसम सुहावना हो सकता है. इसके अलावा पटना में 5, 6, 7 और 8 नवंबर को सुबह धुंध या कोहरे की संभावना जताई गई है. उत्तर बिहार में भी सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज में सुबह धुंध की संभावना बनी हुई है. वहीं, रात और सुबह तापमान कम होने से इन जिलों में एसी और कूलर चलाने की जरूरत भी नहीं है.
बिहार में सबसे खराब AQI किस जिले का
2 नवंबर जारी आंकड़ों के अनुसार सीवान का AQI 67 दर्ज किया गया है, जो बिहार जिलों में सबसे अधिक था. इसके बाद पटना का AQI 63 और सारण का 63 रह रहा है. ये आंकड़े ठीक ठाक श्रेणी में हैं.
छठ पूजा पर कैसा रहेगा बिहार का मौसम
छठ पूजा के दौरान सुबह अर्घ्य देने के समय हल्की ठंड और धुंध रहने की संभावना है. हालांकि आईएमडी ने अभी मौसम का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. इसके लिए पूजा से कुछ दिन पहले IMD का नया पूर्वानुमान जारी किया जा सकता है. ऐसे में कुल मिलाकर, बिहार में नवंबर के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने, सुबह-शाम ठंड बढ़ने और कई इलाकों में धुंध छाने के संकेत हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.