Last Updated:
Bihar News : बिहार के शिक्षा विभाग में 4 नवंबर को अहम बैठक होने जा रही है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग, वेतन विसंगति समेत 29 एजेंडों पर चर्चा होगी. बैठक में अपर मुख्य सचिव सीके अनिल और विभाग के सभी निदेशक मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर 4 नवंबर को ही शेड्यूल जारी किया जाएगा. पढ़िए पूरी खबर.
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग, वेतन विसंगति समेत 29 एजेंडों पर चर्चा होगी.
पटना. बिहार के शिक्षा विभाग में 4 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग, वेतन विसंगति समेत कुल 29 एजेंडों पर चर्चा होगी. बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके अनिल और सभी निदेशक मौजूद रहेंगे.
बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, 4 नवंबर को ही ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया जाएगा. इससे शिक्षकों को यह स्पष्ट हो सकेगा कि आवेदन और स्थानांतरण की आगे की प्रक्रिया कब और किस तरह पूरी होगी.
सभी DEO और DPO को करना होगा आदेश का पालन
बैठक में लिए जाने वाले फैसलों को जिला स्तर तक लागू कराने पर भी जोर रहेगा. इसके लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (DPO) को विभागीय आदेशों का पालन सुनिश्चित करना होगा. बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी.
शिक्षकों की वेतन विसंगति भी बैठक का अहम मुद्दा होगी. लंबे समय से वेतन और सेवा संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे शिक्षकों को इस बैठक से राहत मिलने की उम्मीद है. अब सभी की नजरें 4 नवंबर को होने वाली बैठक और उसमें लिए जाने वाले फैसलों पर टिकी हैं.