बाप पर भी केस, बेटा 18 की उम्र में बना जमुई कांड का मुख्य आरोपी, जानें कौन है नंदन यादव?

बाप पर भी केस, बेटा 18 की उम्र में बना जमुई कांड का मुख्य आरोपी, जानें कौन है नंदन यादव?


Last Updated:

Jamui Minor Girl Harassment Case: जमुई छात्र-छात्रा बदसलूकी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. 18 साल का नंदन प्रतापपुर गांव का रहने वाला है. स्थानीय लोगों के मुताबिक उसकी छवि दबंग युवक की रही है. कुछ ग्रामीणों ने उसके बालू के अवैध कारोबार से जुड़े होने का भी दावा किया है. नंदन के पिता गनौरी यादव पर भी आपराधिक मामला चलने की बात सामने आई है. पुलिस नंदन से पूछताछ कर रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार

जमुई: छात्र-छात्रा से बदसलूकी के वायरल वीडियो से पूरे बिहार में बवाल मचा है. अब इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव की गिरफ्तारी हो गई है. पुलिस कार्रवाई के दौरान नंदन के पैर में गोली लगी है. दूसरे आरोपी हरेराम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक भागने की कोशिश में हरेराम का पैर फ्रैक्चर हुआ. दोनों का इलाज पुलिस हिरासत में कराया जा रहा है. बता दें कि ये पूरा मामला 19 सितंबर की शाम का है. पुलिस के मुताबिक दो नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ रास्ते में बदसलूकी की गई थी. घटना का वीडियो बनाया गया. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आईए नजर डालते हैं कि आखिर कौन है नंदन यादव

कौन है नंदन यादव?

  • पुलिस के मुताबिक नंदन यादव इस मामले का मुख्य आरोपी है. वह जमुई के प्रतापपुर गांव का रहने वाला है. उसकी उम्र करीब 18 साल बताई जा रही है. जिस जगह छात्र-छात्रा के साथ घटना हुई, वह जगह प्रतापपुर गांव के आसपास ही बताई जा रही है.
  • स्थानीय लोगों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक नंदन की छवि गांव में दबंग युवक की रही है. कुछ ग्रामीणों का दावा है कि वह युवाओं के बीच अपनी धाक जमाने की कोशिश करता था. कहा ये भी जा रहा है कि वो बालू का भी धंधा करता रहा है. कहा जा रहा है  हरेराम के साथ मिलकर वो गांव में दबंगई करता था.
  • नंदन के पिता का नाम गनौरी यादव बताया गया है. जानकारी के मुताबिक उसके पिता पर भी आपराधिक मामला चल रहा है. हरेराम यादव को भी पुलिस ने पकड़ा

कैसे हुआ एनकाउंटर?
इस मामले में नंदन यादव के साथ हरेराम यादव का नाम भी सामने आया है. पुलिस के अनुसार, दोनों एक साथ छिपे हुए थे. पुलिस की टीम जब आरोपियों तक पहुंची तो वहां से भागने की कोशिश हुई. इसी दौरान पुलिस कार्रवाई में नंदन के पैर में गोली लगी. हरेराम यादव भी घायल हुआ. पुलिस के अनुसार, भागने के दौरान उसका पैर फ्रैक्चर हो गया. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

कहां हुई पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़?
पुलिस के मुताबिक नंदन और हरेराम के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके में घेराबंदी की. कार्रवाई के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक इसी दौरान मुठभेड़ हुई और नंदन के पैर में गोली लगी. एनकाउंटर का इलाका प्रतापपुर के आसपास और पहाड़ी-झाड़ी वाला क्षेत्र बताया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.



Source link