इंसानियत शर्मसार! ग्वालियर में BA की छात्रा से दरिंदगी, ज्यादा काम कहकर रोका और दिखाई हैवानियत

इंसानियत शर्मसार! ग्वालियर में BA की छात्रा से दरिंदगी, ज्यादा काम कहकर रोका और दिखाई हैवानियत


Last Updated:

Gwalior News: ग्वालियर से एक दरिंदगी की घटना सामने आई है, जहां कंपनी के वेयरहाउस में काम करने वाली छात्रा से संचालकों ने गैंगरेप किया है. बताया जा रहा है कि उसके ओवरटाइम के बहाने रोक कर वारदात को अंजाम दिया गया था. बाद में पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई है और FIR दर्ज करवाई है. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Zoom

ग्वालियर में छात्रा से दरिंदगी

Gwalior News: ग्वालियर से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां 21 साल की छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि 21 साल की छात्रा पटरी रोड इलाके में ई-कॉमर्स वेयरहाउस में बीए की पढ़ाई कर रही थी. आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से छात्रा पार्ट टाइम नौकरी कर रही थी.

छात्रा के मुताबिक 17 सितंबर की वेयरहाउस में काम खत्म कर सभी कर्मचारियों के साथ ही वो भी घर जाने लगी, तो वेयरहाउस संचालक आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा ने उसे रोक लिया. कर्मचारी काम खत्म कर वहां से चले गए. इसके बाद वेयरहाउस में छात्रा और दोनों संचालक ही रह गए थे. दोनों ने चैनल गेट बंद कर छात्रा के साथ गलत हरकत की. छात्रा ने इसका विरोध किया, तो उसे जान से मारने की धमकी देकर आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा ने उसके साथ गैंगरेप किया.

छात्रा ने परिजनों को बताई आपबीती
दोनों आरोपियों ने छात्रा को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी. डरी सहमी छात्रा घर पहुंची. छात्रा गुमसुम रहने लगी तो परिजनों ने उससे पूछा, जिस पर उसने आपबीती सुनाई. उसके बाद परिवार के साथ पहुंचकर गोले का मंदिर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और धमकाने का केस दर्ज लिया. पुलिस के मुताबिक आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा ने पार्टनरशिप में यह वेयरहाउस 15 दिन पहले ही शुरू किया गया था. यहां ई-कॉमर्स कंपनी के प्रोडक्ट की पैकेजिंग का काम होता है.

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद आदित्य भदौरिया और रोबिन शर्मा के खिलाफ गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है.

सीएसपी रॉबिन जैन ने कहा कि एक युवती ई-कॉमर्स कंपनी में काम कर रही थी. वहीं उसके संचालक रॉबिन शर्मा और आकाश भदौरिया ने इनके साथ दुष्कर्म की घटना की है. मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित युवती ने कंपनी के गोदाम में घटना होना बताया है.



Source link