ड्रेसिंग रूम में गौतम गंभीर का जोशीला भाषण, वनडे-टेस्ट सीरीज के लिए बना माहौल
Last Updated:
gautam gambhir speech: बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ड्रेसिंग रूम के एक वीडियो में गंभीर ने कहा कि आप सभी ने इस सीरीज में जो मेहनत की है, उस पर आपको बेहद गर्व होना चाहिए. अपनी ही धरती पर न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ और केवल एक दिन की तैयारी के साथ सीरीज जीतना बहुत बड़ी बात है, आप अपना सिर ऊंचा करके वापस जा सकते हैं.
टी-20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच का ड्रेसिंग रूम में जोरदार भाषण
नई दिल्ली. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर का कहना है कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी20 टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर अभ्यास की कमी के बावजूद सबसे छोटे फॉर्मेट में जीत दर्ज करके आगामी वनडे और टेस्ट मैचों के लिए टोन सेट कर दी है. भारत ने मेजबान टीम को टी20 सीरीज में 3-2 से हराया, जबकि टीम मैच शुरू होने से सिर्फ दो दिन पहले यहां पहुंची थी और चार अलग-अलग जगहों पर खेले गए मैचों के बीच आराम करने के लिए बहुत कम समय था.
बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए ड्रेसिंग रूम के एक वीडियो में गंभीर ने कहा कि आप सभी ने इस सीरीज में जो मेहनत की है, उस पर आपको बेहद गर्व होना चाहिए. अपनी ही धरती पर न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ और केवल एक दिन की तैयारी के साथ सीरीज जीतना बहुत बड़ी बात है, आप अपना सिर ऊंचा करके वापस जा सकते हैं.
टी-20 सीरीज ने माहौल बना दिया
गंभीर ने आगे कहा कि हां, आप आखिरी दो मैच भी जीतना चाहते थे, लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है. सीरीज की शुरुआत से पहले मैंने कहा था कि आप लोगों की जिम्मेदारी माहौल बनाने की है और अब वनडे और टेस्ट खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वे वहीं से आगे बढ़ें जहां आप लोगों ने छोड़ा था. बुधवार से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे.
अगली लड़ाई के लिए तैयार रहो
गंभीर ने टी20 खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए खुद को फिट रखें. गंभीर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि हम लगातार सुधार करते रहें, जो कि बहुत जरूरी है. हम जानते हैं कि हम पर्याप्त टी20 क्रिकेट नहीं खेलते हैं. अब हमारे पास एक महीने की छुट्टी है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप फिट रहें और तैयार रहें. हम एक टीम के रूप में आगे बढ़ते रहें, एक टीम के रूप में सोचते रहें और एक टीम के रूप में खेलते रहें.