ब्राउन पेड़ा 285, रसगुल्ला-गुलाब जामुन 250 रुपये किलो, मंडी शहर में मिल्क फेडरेशन ने शुद्ध देशी घी में तैयार मिठाई बाजार में उतारी, रेट जानें

ब्राउन पेड़ा 285, रसगुल्ला-गुलाब जामुन 250 रुपये किलो, मंडी शहर में मिल्क फेडरेशन ने शुद्ध देशी घी में तैयार मिठाई बाजार में उतारी, रेट जानें


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में त्योहारी सीजन के लिए मिल्कफेड ने शुद्ध देशी घी की मिठाइयां बाजार में उतार दी हैं. डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने गांधी चौक पर बिक्री स्टॉल का शुभारंभ किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में त्यौहारी सीजन के दौरान हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश मिल्फ फेडरेशन ने शुद्ध देशी घी की मिठाईयों को बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवा दिया है. आज मंडी शहर के गांधी चौक पर फेडरेशन के अस्थाई बिक्री स्टॉल का डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने रिबन काटकर शुभारंभ किया.

डीसी मंडी ने कहा कि त्यौहारों के सीजन में शुद्ध, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक मिठाइयां जश्न के आनंद को दोगुना कर देती हैं. उन्होंने आम जनता से क्लीन व ग्रीन दिवाली मनाने का आहवान करते हुए मिल्कफेड की शुद्ध देसी घी से बनी मिठाइयों का आनंद लेने की अपील की.

मिल्क प्लांट चक्कर के यूनिट इंचार्ज विश्वकांत शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की भारी मांग को देखते हुए मिल्क फेडरेशन ने इस वर्ष लगभग 500 क्विंटल मिठाइयां तैयार की हैं. पिन्नी, मिल्क केक, सोन पापड़ी, पहाड़ी बर्फी, डोडा बर्फी,  रोस्टेड चना बर्फी और ब्राउन पेड़ा तथा कोकोनट बर्फी का 400 ग्राम का पैक 285 रुपये में उपलब्ध है.

इसके अलावा काजू बर्फी 400 ग्राम का पैक 410 रुपये तथा मोतीचूर लड्डू 400 ग्राम का पैक 210 रुपये तथा रसगुल्ला व गुलाब जामुन 250 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहे हैं. त्यौहारों पर अपनों को उपहार देने के लिए 700 रुपये और 1100 रुपये के विशेष गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं. इसके अतिरिक्त 800 ग्राम पैकेज में भी विभिन्न मिठाइयां उपलब्ध हैं. उन्होंने बताया कि शुगर फ्री मिठाइयों में मिल्क केक,कोकोनट बर्फी तथा पहाड़ी बर्फी में 400 ग्राम की पैकिंग 380 रुपए में उपलब्ध है. मंडी प्लांट के तहत मंडी, सुंदरनगर, चक्कर, कुल्लू, मौहल, जाहू तथा हमीरपुर में मिल्कफेड के अस्थाई आउटलेट दिवाली के अवसर पर ये मिठाइयां उपलब्ध रहेगी. दूध के दामों में बढ़ोतरी के चलते इस बार मिठाईयों के दामों में भी हल्की बढ़ोतरी की गई है.



Source link