पहले थीं हाउसवाइफ, अब चला रही हैं ई-ऑटो, रोजाना 500 से 600 रुपये तक की कमाई

पहले थीं हाउसवाइफ, अब चला रही हैं ई-ऑटो, रोजाना 500 से 600 रुपये तक की कमाई


Last Updated:

Raipur: छत्तीसगढ़ में पिंक दीदी पिंक ई-ऑटो परियोजना के तहत 52 महिलाओं को ई-ऑटो चलाकर आमदनी बढ़ाने का मौका मिला है. महिलाएं परिवार की आर्थिक मदद के साथ बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने भी पूरे कर रही हैं. ई-ऑटो चलाकर महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी भागीदारी बढ़ा रही हैं.

राहुल दुबे(रायपुर),

Pink Didi Pink E Auto: छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार से जोड़ने के लिए पिंक दीदी पिंक ई-ऑटो परियोजना शुरू की गई है. इस पहल के तहत 52 महिलाओं को ई-ऑटो चलाकर अपनी आमदनी बढ़ाने का मौका मिला है. योजना से जुड़कर महिलाएं न केवल परिवार की आर्थिक मदद कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने भी पूरे कर रही हैं.

समूह से मिला ई-ऑटो, रोजगार का बना सहारा
इस योजना से जुड़ी जय बिहार समूह की सदस्य राजकुमारी पटेल के जीवन में भी बदलाव आया है. ई-ऑटो मिलने के बाद अब वह खुद कमाई कर रही हैं. राजकुमारी बताती हैं कि पहले उनके घर-परिवार का खर्च अच्छी तरह चल रहा था, लेकिन ई-ऑटो मिलने से उनकी आमदनी का एक नया जरिया बन गया है.
राजकुमारी पटेल ने बताया कि, ई-ऑटो चलाकर वह रोजाना करीब 500 से 600 रुपये तक कमा लेती हैं. इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिल रही है.

पहले थीं हाउसवाइफ, अब खुद कमा रहीं पैसे
राजकुमारी पटेल बताती हैं कि ई-ऑटो मिलने से पहले वह घर पर ही रहती थीं. उनके मन में भी अपने परिवार के लिए कुछ करने और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की इच्छा थी. इसी सोच के साथ उन्होंने इस योजना से जुड़ने का फैसला किया.

अब वह खुद मेहनत करके पैसे कमा रही हैं और अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. उनके लिए यह ई-ऑटो सिर्फ रोजगार का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने का जरिया भी है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
पिंक दीदी पिंक ई-ऑटो परियोजना महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इसके जरिए महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी बढ़ा रही हैं. राजकुमारी पटेल जैसी महिलाओं की कहानी बताती है कि सही अवसर और सहयोग मिलने पर महिलाएं अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं.



Source link