Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार में 1.15 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी, स्वास्थ्य विभाग में सीनियर रेजिडेंट पद के लिए आवेदन शुरू

Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार में 1.15 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी, स्वास्थ्य विभाग में सीनियर रेजिडेंट पद के लिए आवेदन शुरू


Last Updated:

Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार स्वास्थ्य विभाग में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती निकली है. एमबीबीएस और पीजी पास युवा 23 नवंबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयनित डॉक्टरों को 1.15 लाख रुपये सैलरी मिलेगी.

Zoom

Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026: बिहार में डॉक्टरों के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका

नई दिल्ली (Bihar Senior Resident Tutor Recruitment 2026). बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में काम करने का सपना देख रहे मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए बेहद शानदार मौका है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी.

इस भर्ती अभियान के तहत राज्य के करीब 10 प्रमुख मेडिकल विभागों (रेडियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और अन्य स्पेशलाइजेशन विषयों) में 3 साल के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस नौकरी में चयनित होने वाले डॉक्टरों को हर महीने 1,15,000 रुपये का आकर्षक वेतन दिया जाएगा. जो उम्मीदवार चिकित्सा के सरकारी क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना चाहते हैं, वे bceceboard.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता और आयु सीमा: कौन कर सकता है आवेदन?

बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा का होना अनिवार्य है:
  • शैक्षणिक योग्यता: आवेदक के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (जैसे MD, MS या DNB) होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार का नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या संबंधित राज्य मेडिकल काउंसिल के पास वैध रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है.

आयु सीमा (1 अगस्त 2026 के आधार पर):

  • अनारक्षित (सामान्य) पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है.
  • अनारक्षित महिला, पिछड़ा वर्ग (BC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है.
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है.

महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई तारीखों को ध्यान में रखें:

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि: 2 नवंबर 2026
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 23 नवंबर 2026 (रात 10:00 बजे तक)
  • फीस भुगतान और फाइनल सबमिट की अंतिम तिथि: 23 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • आवेदन पत्र में सुधार (करेक्शन) की तिथि: 24 नवंबर 2026 तक

आवेदन/काउंसलिंग शुल्क: सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 2,250 रुपये तय किए गए हैं, जिनका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का आसान तरीका

इस भर्ती की सबसे खास बात है कि इसमें उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि उनके एकेडमिक रिकॉर्ड और मेरिट के आधार पर किया जाएगा. अगर आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर स्वास्थ्य विभाग के सेक्शन में दिए गए Apply for Senior Resident/Tutor के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद ‘New Registration’ ऑप्शन पर जाकर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉग-इन क्रेडेंशियल्स से पोर्टल में एंट्री करें और अपनी शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरें.
  • निर्धारित साइज में अपने पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • ऑनलाइन माध्यम से 2,250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

बिना परीक्षा के हो जाएगा चयन

इस भर्ती में चयन मेरिट और इंटरव्यू/काउंसलिंग के आधार पर होता है. इसलिए अपनी पीजी डिग्री के अंक और डॉक्यूमेंट्स को पहले से तैयार रखें. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित है,लेकिन सर्वर की समस्याओं से बचने के लिए समय रहते ही अपना फॉर्म भर लें. 24 नवंबर को करेक्शन विंडो का लाभ उठाकर त्रुटियां सुधार लें.



Source link