Last Updated:
Nuh Congress MLA Viral Video: दिल्ली रैली में जा रहे हरियाणा के नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद की गुरुग्राम के सोहना में एसएचओ से भिड़ंत हो गई. पुलिस ने चेकिंग के लिए काफिला रोका था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों के बीच बहसबाजी हो रही है.
गुरुग्राम के सोहना में कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद की गुरुग्राम में एसएचओ से भिड़ंत हो गई और दोनों के बीच में काफी गहमागहमी देखने को मिली.
गुरुग्राम. दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की ओर से महारैली की गई. इसमें हरियाणा से कांग्रेस विधायक और वर्करों ने शिरकत की. हालांकि, इस दौरान नूंह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद की गुरुग्राम में एसएचओ से भिड़ंत हो गई और दोनों के बीच में काफी गहमागहमी देखने को मिली.
जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर, रविवार की सुबह नूंह से कांग्रेस के विधायक आफताब अहमद अपने गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली के रामलीला में मैदान के लिए जा रहे थे. इस दौरान गुरुग्राम के सोहना पहुंचे तो वहां विधायक आफताब अहमद के काफिले की गाड़ियों को सोहना पुलिस ने रोक लिया.
विधायक आफताब अहमद ने गाड़ी से उतरकर सोहना पुलिस से गाड़ियों के काफिले को रोकने की वजह पूछी तो, इस दौरान सोहना सिटी थाना प्रभारी और विधायक आफताब अहमद के बीच गर्मा गर्मी होती नजर आई. विधायक आफताब अहमद ने कहा कि हरियाणा पुलिस का अलग कानून चल रहा है और इंडिया गठबंधन की दिल्ली में होने वाली रैली में पहुंच रहे नूंह जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चेकिंग के बहाने रोका जा रहा है,ताकि वो रैली में ना पहुंच सकें.
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसकी वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह विधायक आफताब अहमद और सोहना सिटी थाना प्रभारी के बीच गाड़ियों को रोकने को लेकर बहस हो रही है.
#Gurugram: Nuh Congress MLA Aftab Ahmed and Local SHO Clashed after their, Delhi bound Rally Vechiles being stopped for Checking in Sohana.
@INCHaryana https://t.co/ACZwBY5h9t