Plane Crash: Florida Plane Crash| Plane Crash News| हवा में उड़ते ही धराशाई हुआ प्लेन सड़क पर गिरते ही हुआ टुकड़े-टुकड़े 9 लोगों की मौत

Plane Crash: Florida Plane Crash| Plane Crash News| हवा में उड़ते ही धराशाई हुआ प्लेन सड़क पर गिरते ही हुआ टुकड़े-टुकड़े 9 लोगों की मौत


Last Updated:

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है, जिसमें एक बिजनेस जेट बिजी रोड पर ही आकर धराशायी हो गया. हादसा दक्षिणी फ्लोरिडा में हुआ और प्लेन आग का गोला बनकर इतनी जोर से गिरा कि इसमें बड़ा धमाका हुआ. हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

फ्लोरिडा में प्लेन क्रैश, 9 की मौत. (रॉयटर्स)

Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के पाम बीच काउंटी में 1 नवंबर को एक बड़ा विमान हादसा हुआ. बहामास जा रहा लियरजेट 60 विमान अचानक आसमान से तेजी से नीचे गिरा और सड़क पर जोरदार टक्कर के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया. टक्कर के बाद विमान में भयानक आग लग गई और मौके पर आग का बड़ा गोला दिखाई दिया. इस हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई. हालांकि जमीन पर मौजूद किसी व्यक्ति के मारे जाने की खबर नहीं है.

अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक, विमान ने टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के लिए उड़ान भरी थी. हादसे से कुछ मिनट पहले पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया था कि विमान पर बर्फ जम रही है. उस समय बाहर का तापमान माइनस 47 डिग्री सेल्सियस था. इसके अलावा विमान तेज हवा के झटकों और मीडियम टर्बुलेंस का सामना कर रहा था. विमान हवा के झटकों के कारण करीब 700 फीट तक ऊपर-नीचे हो रहा था. शुरुआत में उसने कहा कि विमान पर जम रही हल्की बर्फ को संभाला जा सकता है, लेकिन कुछ देर बाद हालात बिगड़ने लगे.

20 हजार फीट प्रति मिनट की रफ्तार से गिरा विमान

रेडियो बातचीत की रिकॉर्डिंग के मुताबिक विमान के आसपास बारिश शुरू होने के बाद पायलट ने ऊंचाई बढ़ाने की अनुमति मांगी. हालांकि इसके तुरंत बाद उसने इमरजेंसी घोषित कर दी. पायलट ने बताया कि विमान तेजी से नीचे जा रहा है. उसने कहा कि विमान 8000 फीट की ऊंचाई से नीचे आ रहा है और उसकी गिरने की रफ्तार 10000 फीट प्रति मिनट तक पहुंच गई है. कुछ ही पलों बाद पायलट ने 20000 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे आने की जानकारी दी और कहा कि विमान जमीन से टकराने वाला है. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ADS-B Exchange के आंकड़ों के मुताबिक विमान ने महज एक मिनट में करीब 27000 फीट की ऊंचाई गंवा दी. इसके बाद उसका ट्रैकिंग डेटा मिलना बंद हो गया.

सड़क पर बना गड्ढा, 600 लोगों सुरक्षित निकाला

विमान पाम बीच काउंटी में मिलिट्री ट्रेल के पास सड़क पर गिरा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क का हिस्सा धंस गया और वहां बड़ा गड्ढा बन गया. विमान का मलबा आसपास के इलाके में फैल गया. हादसे की वजह से मोबाइल होम पार्क का प्रवेश मार्ग बंद हो गया. करीब 600 लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा. प्रशासन ने उन्हें दो अस्थायी राहत केंद्रों में पहुंचाया. अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने हादसे को बेहद दुखद बताया. FAA और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) इसकी जांच कर रहे हैं. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विमान पर जमी बर्फ, खराब मौसम या किसी तकनीकी खराबी में से हादसे की असली वजह क्या थी.



Source link