WhatsApp पर अश्लील मैसेज, फिर खुला रैगिंग का खेल; बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में 80 छात्रों पर कड़ा एक्शन

WhatsApp पर अश्लील मैसेज, फिर खुला रैगिंग का खेल; बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में 80 छात्रों पर कड़ा एक्शन


Last Updated:

Barmer Medical College Ragging: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में सीनियरों द्वारा जूनियरों को अश्लील कंटेंट भेजने और गाली-गलौज करने के मामले में कड़ा एक्शन लिया गया है. शिकायत के आधार पर प्रशासन ने 80 छात्रों पर गाज गिराई है. 13 छात्रों को स्थायी रूप से हॉस्टल से निकाल दिया गया है, 6 छात्रों को 60 दिन के लिए शैक्षणिक रूप से निलंबित किया गया है और 7 को 30 दिन के लिए सस्पेंड किया गया है. 11 छात्र हॉस्टल से सस्पेंड हुए हैं. सभी दोषी छात्रों पर एक साल के लिए खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने पर रोक लगाई गई है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर 80 छात्रों पर कड़ा एक्शन

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर छात्रों को अश्लील कंटेंट भेजने और उनके साथ गाली-गलौज व मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगा है. पीड़ितों की शिकायत के बाद कॉलेज प्रशासन तुरंत हरकत में आया और एंटी-रैगिंग कमेटी की सिफारिशों के आधार पर अनुशासनहीनता के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.

रैगिंग के इस मामले की जांच के बाद कॉलेज प्रशासन ने कुल 80 छात्रों के खिलाफ दंडात्मक कदम उठाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 सीनियर छात्रों को हमेशा के लिए हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इसके अलावा 11 अन्य छात्रों को 30 दिनों के लिए हॉस्टल से निष्कासित किया गया है. प्रशासन के इस कड़े रुख से पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया है.

शैक्षणिक निलंबन और क्लास अटेंड करने पर लगा प्रतिबंध
अनुशासनहीनता में शामिल छात्रों पर सख्त शैक्षणिक कार्रवाई भी की गई है. प्रशासन ने 6 छात्रों पर 60 दिनों का पूर्ण शैक्षणिक निलंबन (Academic Suspension) आयोजित किया है. वहीं, 7 अन्य दोषी छात्रों को 30 दिनों तक क्लास में बैठने से सस्पेंड कर दिया गया है. 34 अन्य छात्रों को भविष्य में किसी भी प्रकार की रैगिंग में संलिप्त पाए जाने पर सीधे कॉलेज से निष्कासित करने की कड़ी चेतावनी जारी की गई है.

2026 बैच के 5 छात्रों को भी चेतावनी, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक
हैरानी की बात यह है कि इस पूरी कार्रवाई के दायरे में 2026 बैच के 5 जूनियर छात्र भी आए हैं, जिन्हें अनुशासन बनाए रखने की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही, कार्रवाई का सामना कर रहे सभी दोषी छात्रों पर अगले एक साल के लिए कॉलेज की सभी खेल गतिविधियों में भाग लेने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इसके अलावा, वे एक वर्ष तक किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो सकेंगे.



Source link