भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र टीम से बाहर

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को दोहरा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र टीम से बाहर


नई दिल्ली: भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है. 4 नवंबर से शुरू हो रहे इस सीरीज में अब मार्क चैपमैन और रचिन रविंद्र नहीं खेल पाएंगे. मार्क चैपमैन को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जबकि रचिन अपने कंधे की चोट से उबरने की कोशिश में हैं. ऐसे में टिम सीफर्ट अब पूरी वनडे सीरीज के लिए टीम में रहेंगे. वहीं, हेनरी निकोल्स की बात करें वह शुरू के सिर्फ मैच खेलेंगे. इसके अलावा डीन फॉक्सक्रॉफ्ट चौथे और 5वें वनडे मैच के लिए टीम का हिस्सा होंगे.

इसके अलावा मैट फिशर भी टीम के साथ अतिरिक्त बॉलिंग विकल्प के तौर पर टीम के साथ बने रहेंगे. इसके अलावा मैट हेनरी की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर तय किया जाना है. वेलिंगटन फायरबर्ड्स के खिलाफ दूसरे मैच में कैंटरबरी के लिए 119 रन बनाने के बाद निकोल्स ने टीम में अपनी जगह बनाई है. यह लिस्ट ए क्रिकेट में उनका 13वां शतक था. फॉक्सक्रॉफ्ट भारत ए के खिलाफ रेड-बॉल सीरीज पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम में शामिल होंगे.

कोच रोब वाल्टर ने चैपमैन और रचिन पर दिया अपडेट

हाल ही में हुए एमआरआई स्कैन से पता चला है कि पूरी तरह फिट होने के लिए चैपमैन को दो हफ्ते के रिहैबिलिटेशन की और जरूरत है. रविंद्र के दाहिने कंधे को भी पूरी क्षमता से फील्डिंग करने लायक बनने के लिए ठीक होने के लिए और समय चाहिए. न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रोब वाल्टर ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति निराशाजनक है.

वाल्टर ने कहा, “हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं, इसलिए यह दुखद है कि उन्हें इस सीरीज से बाहर होना पड़ा है.” मैंने पिछले हफ्ते मार्क से बात की थी और भले ही वे निराश हैं, वे मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”

वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम:

पहले से तीसरे वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग.



Source link