Last Updated:
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में असफल रहने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर को थिएटर्स में आई थी, जिससे यह जोड़ी 18 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी. अब खबर है कि यह क्राइम थ्रिलर 6 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है. फिल्म में सैफ एक नेत्रहीन मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट की भूमिका में हैं जबकि अक्षय कुमार विलेन बने हैं.
ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है ‘हैवान’ फिल्म. (फोटो साभार: IMDb)
नई दिल्ली. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म 11 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जिसके जरिए अक्षय और सैफ की जोड़ी पूरे 18 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटी है. इससे पहले दोनों सितारों ने साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ में एक साथ काम किया था. चलिए आपको बताते हैं हैवान कब और किस ओटीटी पर दस्तक दे सकती है.
खबर है कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 6 नवंबर, 2026 को सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है. दरअसल हैवान निर्देशक प्रियदर्शन की ही 2016 में आई सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इस सस्पेंस थ्रिलर की कहानी श्याम राणे (सैफ अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आंखों से न देख पाने के बावजूद मार्शल आर्ट्स में माहिर है. कहानी में मोड़ तब आता है जब वह एक मासूम बच्ची को सिरफिरे साइकोपैथ किलर (अक्षय कुमार) से बचाने की जंग लड़ता है.
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी ‘हैवान’
सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की स्टारकास्ट
फिल्म में अक्षय कुमार ने परशुराम गोखले और सैफ अली खान ने श्याम राणे का रोल निभाया है. उनके साथ श्रिया पिलगांवकर (नैना), सयामी खेर (इंस्पेक्टर वर्षा जोशी), राजपाल यादव (चंदू), बोमन ईरानी (जज प्रधान), कंचन पगारे (सिक्योरिटी गार्ड सुधीर) और यामिनी जोशी (श्रद्धा) भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं. इसके अलावा, फिल्म ‘हैवान’ से जुड़ी एक भावुक करने वाली बात यह भी है कि यह दिग्गज अभिनेता असरानी की आखिरी फिल्म साबित हुई, जिनका अक्टूबर 2025 में निधन हो गया था.
सैफ अली खान-अक्षय कुमार ने इन फिल्मों ने किया काम
बताते चलें कि ‘हैवान’ से पहले अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी ‘मैदान-ए-जंग’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’, ‘आरजू’ और ‘टशन’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है. ऐसे में 6 नवंबर से ओटीटी पर दर्शक एक बार फिर इस आइकॉनिक जोड़ी को एक नए अवतार में देख सकेंगे.