School Closed Today 2 November 2026: 2 नवंबर को स्कूल खुले हैं या बंद? इस राज्य में आज से शुरू 13 दिनों का दिवाली ब्रेक


Last Updated:

School Closed Today 2 November 2026: आज 2 नवंबर 2026 से महाराष्ट्र में 13 दिनों की दिवाली छुट्टियां शुरू हो गई हैं. दिल्ली-एनसीआर, यूपी और हरियाणा में स्कूल सामान्य रूप से चलेंगे. वहीं, चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के खतरे को देखते हुए चेन्नई और तिरुवल्लुर में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं.

Top Deals Inside

2 नवंबर को स्कूल खुले हैं या बंद? इस राज्य में शुरू 13 दिनों का दिवाली ब्रेकZoom

School Closed Today: चक्रवात के चलते कई राज्यों में आज स्कूल बंद हैं

नई दिल्ली (School Closed Today 2 November 2026). नवंबर की शुरुआत होते ही त्योहारों की चमक और छुट्टियों की सुगबुगाहट तेज हो गई है. ऐसे में आज, 2 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे, इसे लेकर काफी उलझन बनी हुई है. सोशल मीडिया पर स्कूल हॉलिडेज को लेकर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं. जहां एक तरफ महाराष्ट्र में आज से दिवाली की लंबी छुट्टियां शुरू हो रही हैं, वहीं दिल्ली-एनसीआर, यूपी और हरियाणा में रेगुलर पढ़ाई जारी रहेगी.

देश के दक्षिणी हिस्से की तरफ नजर डालें तो प्रकृति का मिजाज भी छुट्टियों की वजह बन रहा है. दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ के गंभीर रूप लेने के कारण मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है. इसके चलते तटीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु के चेन्नई और तिरुवल्लुर समेत कई इलाकों में आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का फैसला किया गया है. इससे पहले चक्रवात अर्नब की वजह से कई राज्यों में स्कूल बंद थे.

महाराष्ट्र में दिवाली का बड़ा तोहफा: 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे स्कूल

महाराष्ट्र के स्कूली बच्चों के लिए आज का दिन गजब खुशी लेकर आया है. राज्य स्कूली शिक्षा विभाग ने 2 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक, यानी पूरे 13 दिनों के दिवाली मिड-टर्म अवकाश का ऐलान किया है.

  • स्कूल कब खुलेंगे? 15 नवंबर को रविवार और छठ पूजा का संयोग है. इसलिए अब राज्य के सभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल सीधे 16 नवंबर को खुलेंगे. स्टूडेंट्स को त्योहार मनाने और पढ़ाई के तनाव से रिफ्रेश होने के लिए लंबा ब्रेक मिल गया है.

दिल्ली-एनसीआर, यूपी और हरियाणा: आज पढ़ाई जारी, जानें कब मिलेगी छुट्टी

अगर आप दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम या यूपी-हरियाणा के अन्य शहरों में रहते हैं तो आज स्कूल जाना होगा. 2 नवंबर को इन राज्यों के एकेडमिक कैलेंडर में कोई राजपत्रित (Gazetted) छुट्टी नहीं है.
  • दिवाली ब्रेक कब से? उत्तर भारत के राज्यों में मुख्य छुट्टियों की शुरुआत धनतेरस (6 नवंबर) के आस-पास से होगी। 6 नवंबर से 11 नवंबर (गोवर्धन पूजा और भाई दूज) तक अधिकतर उत्तरी राज्यों में अवकाश रहेगा.

चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ की दस्तक: दक्षिण भारत के इन इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद

त्योहारों के अलावा, चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclonic Storm Murasu) के कारण भी कई जिलों में आपातकालीन छुट्टियां घोषित की गई हैं.

  • कहां बंद हैं स्कूल? तमिलनाडु के चेन्नई और तिरुवल्लुर जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन (कलेक्टर एस. मालथी हेलेन और एस. कविता) ने आज स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है.
  • तूफान की लोकेशन और खतरा: मुरासु तूफान चेन्नई से लगभग 300 किमी पूर्व में केंद्रित है और 23 किमी/घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. 3 नवंबर तक इसके गंभीर चक्रवात में बदलकर आंध्र प्रदेश के ओंगोल (नेल्लोर और नरसापुर के बीच) तट से टकराने की पूरी आशंका है.
  • आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों (जैसे नेल्लोर, प्रकाशम और बापटला) में भी एहतियातन स्थानीय स्तर पर छुट्टियां घोषित की जा रही हैं.

पेरेंट्स और स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सलाह

  • अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया की वायरल खबरों पर भरोसा न करें. छुट्टियों से जुड़े किसी भी बदलाव के लिए केवल अपने राज्य के शिक्षा विभाग या स्कूल के ऑफिशियल नोटिस का इंतजार करें.
  • मौसम अपडेट देखें: आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में रहने वालों को स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग और आईएमडी (IMD) की चेतावनी पर नजर बनाए रखनी चाहिए.
  • त्योहारी यात्रा का प्लान: अगर आप दिवाली पर ट्रैवल करने की योजना बना रहे हैं तो दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली ट्रेनों और फ्लाइट्स के री-शेड्यूल होने का अपडेट जरूर चेक कर लें.



Source link