Anantapur Chainsaw Attack: चेनसॉ से हमला करने वाले हेमंत का पुलिस ने किया एनकाउंटर, एक छात्रा का काटा हाथ, दूसरी भी घायल

Anantapur Chainsaw Attack: चेनसॉ से हमला करने वाले हेमंत का पुलिस ने किया एनकाउंटर, एक छात्रा का काटा हाथ, दूसरी भी घायल


होमताजा खबरदेश

हेमंत का पुलिस ने किया एनकाउंटर, स्कूल में छात्राओं पर चेनसॉ से किया था हमला

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में दो स्कूली छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने के आरोपी हेमंत को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि जंगल में उसे पकड़ने पहुंची टीम पर उसने हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने छह राउंड फायरिंग की. 31 अक्टूबर को राप्ताडु के सरकारी स्कूल में हुई इस वारदात में एक छात्रा का दाहिना हाथ कट गया, जबकि दूसरी छात्रा भी उसे बचाने की कोशिश में घायल हुई थी.

Zoom

सरकारी स्कूल की दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने वाले आरोपी हेमंत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में सरकारी स्कूल की दो छात्राओं पर चेनसॉ (लकड़ी काटने वाली मशीनी आरी) से हमला करने वाले आरोपी हेमंत को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान हेमंत के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अत्माकुर के जंगल में उसे पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर उसने हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने छह राउंड गोलियां चलाईं. फायरिंग में हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अनंतपुर के जिला सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह घटना 31 अक्टूबर को राप्ताडु के एक सरकारी स्कूल में हुई थी. आरोप है कि हेमंत ने स्कूल की कक्षा में घुसकर 10वीं की दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला कर दिया था. इस हमले में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी.

जंगल में पुलिस टीम पर हमले का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार को अनंतपुर जिले की विशेष पुलिस टीमें अत्माकुर के जंगल में पहुंचीं. पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूल में छात्राओं पर हमला करने वाला हेमंत इसी इलाके में छिपा हुआ है. जब पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लेने की कोशिश की, तो उसने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस ने छह राउंड फायरिंग की.

PTI की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फायरिंग में हेमंत को गंभीर चोटें आईं. उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इस दौरान राप्ताडु के सर्किल इंस्पेक्टर के भी घायल होने की खबरें सामने आईं, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

हमले में एक छात्रा का कटा हाथ, दूसरी गंभीर

इस हमले में घायल दोनों छात्राओं में से एक की हालत बेहद गंभीर हो गई थी. उसे गहरे घाव आए और कई फ्रैक्चर हुए. हमले में उसका दाहिना हाथ भी चला गया. वहीं, दूसरी छात्रा अपनी सहपाठी को बचाने की कोशिश में घायल हो गई थी.

गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले अनंतपुर के सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया. वहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है.

फिलहाल आरोपी हेमंत का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.



Source link