Last Updated:
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा है. उनके दुख में लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात रख रहे हैं. अब जाने माने एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी पोस्ट शेयर किया है. वह गहरे सदमे में हैं. विवेक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर संजय को याद किया. उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने और कई यादें शेयर करने की वजह से संजय का जाना उनके लिए बेहद निजी नुकसान है.
विवेक ओबेरॉय का छलका दर्द
नई दिल्ली. फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन ने बॉलीवुड को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे दुखी हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं. अब अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी संजय गुप्ता के निधन पर अपना दर्द जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि संजय के साथ काम करने और उनके साथ कई यादें जुड़ी होने की वजह से यह नुकसान उनके लिए बेहद निजी है.वह इस सच को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं.
संजय गुप्ता का निधन कल यानी 31 अक्टूबर को हुआ था. उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद उनके करीबी और उनके दोस्त उनके घर पहुंचे. इतना ही नहीं कई स्टार्स जिन्होंने उनके साथ काम किया था. उन्होंने फिल्ममेकर के लिए पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया. अब इसी लिस्ट में विवेक ओबेराय का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने कहा कि संजय का जाना बहुत बड़ी क्षति है.
विवेक ने शेयर किया भावुक पोस्ट
विवेक ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि संजय गुप्ता के अचानक दुनिया छोड़ने की खबर सुनकर वह पूरी तरह टूट गए हैं. अभिनेता के मुताबिक, इस खबर पर यकीन करना उनके लिए आसान नहीं है. उन्होंने संजय को याद करते हुए लिखा कि उनका जाना ऐसी क्षति है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है. विवेक ने अपने पोस्ट में कहा कि जब आप किसी इंसान के साथ काम करते हैं, उसके साथ वक्त बिताते हैं और कई यादें साझा करते हैं, तो उससे एक खास रिश्ता बन जाता है. ऐसे में उस शख्स को खोना बहुत तकलीफ देता है. उन्होंने संजय के साथ बिताए समय को याद करते हुए कहा कि उन पलों को वह हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगे. अभिनेता ने संजय के परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना भी जताई और दिवंगत फिल्ममेकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
नहीं छिपा पा रहे दुख
(फोटो साभार :instagram@vivekoberoi)
इन सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि
फिल्म ‘कांटे’ के निर्देशक संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था. उनके अचानक चले जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल, कंगना रनौत और राकेश रोशन सहित कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. संजय दत्त ने भी अपने करीबी दोस्त के निधन पर भावुक पोस्ट लिखा था. उन्होंने संजय गुप्ता के साथ अपनी दोस्ती और पुरानी यादों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें अब भी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा कि उनका दोस्त अब इस दुनिया में नहीं है. संजय दत्त ने यह भी कहा कि वह अपने दोस्त के अधूरे सपने ‘कांटे 2’ को पूरा करने की कोशिश करेंगे. उनके मुताबिक, इस फिल्म को बनाना संजय गुप्ता के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
बता दें कि संजय गुप्ता हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्ममेकर थे. उन्होंने ‘कांटे’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ और ‘काबिल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. उनकी फिल्मों का अंदाज और कहानी कहने का तरीका दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 अक्टूबर की रात संजय गुप्ता अपने घर की रसोई में अचानक गिर गए थे. इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी और उनका निधन हो गया. उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री ने एक ऐसे निर्देशक को खो दिया है, जिसने अपनी फिल्मों के जरिए हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बनाई थी.