EPFO WhatsApp Service: वॉट्सऐप पर चेक करें बैलेंस, देखें पासबुक; ईपीएफओ ने कर दी नई सर्विस शुरू


Last Updated:

EPFO WhatsApp Service: ईपीएफओ ने वॉट्ऐप सर्विस शुरू की है. इस सुविधा का लाभ उठाकर ईपीएफओ सब्‍सक्राइबर्स अपना पीएफ खाते का बैलेंस तो चेक कर पाएंगे ही, साथ ही वे दो और महत्‍वपूर्ण काम भी कर पाएंगे.

Top Deals Inside

वॉट्सऐप पर चेक करें बैलेंस, देखें पासबुक, ईपीएफओ ने कर दी नई सर्विस शुरूZoom

ईपीएफओ ने नई सर्विस शुरू की है.

नई दिल्‍ली. प्रोविडेंट फंड (PF) सब्सक्राइबर्स के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बड़ी सौगात दी है. अब पीएफ खाताधारकों को अपना बैलेंस जानने या पासबुक देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन नहीं करना होगा. ईपीएफओ ने वॉट्सऐप सर्विस (WhatsApp Service) की शुरुआत कर दी है. सब्सक्राइबर्स अपने स्मार्टफोन से एक मैसेज भेजकर तुरंत यह जान पाएंगे की उनके पीएफ अकाउंट में कितना बैलेंस है.

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर इस सुविधा की शुरुआत की. इस वेरिफाइड वॉट्सऐप सर्विस के जरिए सब्सक्राइबर्स बिना किसी परेशानी के तुरंत अपने पीएफ खाते का मौजूदा बैलेंस तो जान सकेंगे ही साथ ही खाते की पासबुक भी देख पाएंगे. खाते में जमा या निकासी के अंतिम पांच लेनदेन का पूरा ब्योरा भी वॉट्सऐप पर देख पाएंगे.

बहुत काम आएगी ईपीएफओ वॉट्सऐप सर्विस

इस पहल का मुख्य उद्देश्य करोड़ों कर्मचारियों को उनके सबसे पसंदीदा और परिचित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पारदर्शी व त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि छोटी-छोटी जानकारियों के लिए उन्हें दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें. श्रम मंत्रालय के अनुसार, सदस्यों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन और तकनीकी मदद भी इसी प्लेटफॉर्म पर दी जाएगी.

इनएक्टिव खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट

वॉट्सऐप सुविधा के अलावा निष्क्रिय (Inoperative) पड़े ईपीएफ खातों से पैसा निकालना भी अब आसान कर दिया है. ईपीएफओ ने घोषणा की है कि अब जिन सब्सक्राइबर्स के पुराने या निष्क्रिय पड़े पीएफ खातों में ₹1,000 तक की रकम फंसी हुई है, उन्हें पैसे निकालने के लिए कोई अलग से क्लेम फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी.

यदि खाताधारक की पहचान और बैंक खाते का सत्यापन पूरा है, तो ईपीएफओ बिना किसी आवेदन के खुद ही ऑटोमैटिक सेटलमेंट की प्रक्रिया पूरी कर बकाया राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करेगा. श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस कदम से लगभग 1 लाख निष्क्रिय खातों का निपटारा होगा, जिनमें करीब ₹5 करोड़ की लावारिस राशि जमा है.

ईपीएफओ के हैं 8 करोड़ सदस्य

ईपीएफओ के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि 74 वर्षों की यात्रा में ईपीएफओ आज 8 करोड़ से अधिक सक्रिय सदस्यों के भरोसे के साथ ₹32 लाख करोड़ का विशाल फंड संभाल रहा है.मंत्री ने अधिकारियों से अपील की कि वे श्रमिक-हितैषी नवाचारों पर जोर दें और तकनीकी बदलावों को अपनाते हुए प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाएं.



Source link