UPSSSC PET Exam Analysis: मिर्जापुर में संपन्न हुई पीईटी परीक्षा, DI के सवालों ने उलझाया तो GK-करंट अफेयर्स ने दी राहत

UPSSSC PET Exam Analysis: मिर्जापुर में संपन्न हुई पीईटी परीक्षा, DI के सवालों ने उलझाया तो GK-करंट अफेयर्स ने दी राहत


Last Updated:


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर मिला-जुला भाव देखने को मिला. सामान्य ज्ञान और समसामयिकी के प्रश्नों ने जहां परीक्षार्थियों को राहत दी, वहीं डेटा इंटरप्रिटेशन (DI) और रेखा आरेख के सवालों ने जमकर पसीना छुड़वाया. विश्व बैंक और दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज जैसे विषयों से जुड़े सवालों के बीच अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को ‘आसान से मध्यम’ स्तर का करार दिया.

मिर्जापुर: यूपी पीईटी की परीक्षा संपन्न हुई. इस बार यूपी पीईटी की परीक्षा में विश्व बैंक से लेकर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज और कुछ स्थानों को लेकर सवाल पूछे गए थे. इसके साथ ही ऐतिहासिक घटनाक्रमों व तात्कालिक घटनाओं से भी जुड़े हुए सवाल परीक्षा में आए हुए थे. परीक्षा देने के बाद बाहर निकले छात्रों ने कहा कि करंट अफेयर्स और जीके के सवाल लगभग अनुमानित आए हुए थे, थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना डीआई के सवालों में करना पड़ा. क्योंकि डीआई के सवाल अभी तक हुए पीईटी की परीक्षा में सबसे ज्यादा कठिन आए हुए थे. जिन्होंने पैटर्न से तैयारी की होगी, उन्हें अवश्य सफलता मिलेगी.

आसान से मध्यम
सिवान सिंह ने बताया कि पेपर लगभग इजी टू मॉडरेट आया हुआ था. इस बार करंट अफेयर्स और डीआई के सवाल थोड़े से फंसाने वाले थे. जीके सहित अन्य सवालों को सॉल्व करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई. अभी तक पीईटी की जितनी भी शिफ्ट में पेपर हुए हैं, उनके मुताबिक पेपर थोड़ा आसान रहा. हम लोग तैयारी करते हैं तो उस हिसाब से ज्यादा कठिन पेपर नहीं लगा, जो पाठ्यक्रम निर्धारित किए गए थे, उन्हीं के अनुसार हम लोगों ने तैयारी की थी, जहां चार-पांच सवाल ही फंसाने वाले थे.

थोड़ी हुई कठिनाई
अवध बिहारी ने बताया कि पीईटी की परीक्षा में रेखा आरेख के सवाल थोड़े कठिन आए हुए थे. अन्य सवालों के मुताबिक इसमें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. अभी तक जितने सत्र में पेपर हुए हैं, उनसे यह थोड़ा कठिन लगा. हालांकि, हम लोगों ने पहले से ही तैयारी की हुई थी, जिस वजह से ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा. उम्मीद के मुताबिक ही पेपर आए हुए थे.

अनुमानित आए थे सवाल
आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पीईटी की परीक्षा को लेकर अनुमानित सवाल ही आए हुए थे. हम लोगों के द्वारा पहले से ही तैयारी की जा रही थी, उसी पैटर्न पर सवाल पूछे गए थे. कुछ सवाल थोड़े से अलग बनाए गए थे, इनमें डीआई के सवाल और करंट अफेयर्स के सवाल ज्यादा थे. बाकी अन्य सवालों को सॉल्व करने में परेशानी नहीं हुई. जिन्होंने थोड़ी बहुत भी तैयारी की होगी, उन्हें परीक्षा में सफलता मिलेगी, इसके बाद वह आगे की तैयारी कर सकेंगे.



Source link