Bharwa Karela Recipe : 10 मिनट में बन जाएगा चटपटा करेला भरवा, खाने वाले कहेंगे वाह-वाह, ये रही रेसिपी

Bharwa Karela Recipe : 10 मिनट में बन जाएगा चटपटा करेला भरवा, खाने वाले कहेंगे वाह-वाह, ये रही रेसिपी


Last Updated:

How to Make Bharwa Karela : क्या आप भी उन लोगों में हैं, जो करेले के दीवाने हैं और इसकी अलग-अलग रेसिपी ट्राई करते रहते हैं. आज हम आपको करेले की एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा. लोकल 18 से चित्रकूट के फूड एक्सपर्ट गोलू बताते हैं कि इससे बनाने के लिए आपको छोटे-छोटे साइज के करेले की जरूरत पड़ेगी. इसे आम बोलचाल में करेला भरवा कहते हैं. यह एक ऐसी डिश है जिसे खाना तो हर कोई चाहता है, लेकिन बनाना सभी को नहीं आता.

चित्रकूट.  क्या आपको भी रोज नई-नई डिश बनाने और खाने का काफी शौक है. अक्सर लोग इस शौक को पूरा करने के लिए बाजार जाते हैं और होटलों में अलग-अलग डिश ऑर्डर करते हैं. कई लोग इस शौक को अपने घरों में ही पूरा कर लेते हैं. अगर आप भी खाना पकाने के शौकीन हैं तो बिल्कुल सही जगह आए हैं. आज हम आपको करेला की एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और अपने परिवार के साथ बैठकर खा सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा. इस डिश को लोग करेला भरवा के नाम से जानते हैं.

लोकल 18 से चित्रकूट के फूड एक्सपर्ट गोलू बताते हैं कि करेला भरवा बनाने के लिए आपको बाजार से करेला के साथ कुछ मसालों को भी लाना पड़ेगा. इन मसालों की मदद से आप करेला भरवा आराम से बना सकते हैं. यह एक ऐसी डिश है जिसे हर कोई बनना चाहता है, लेकिन कई लोगों को रेसिपी की जानकारी न होने कारण वह इसे नहीं बना पाते. अगर आप भी इसे बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके काम की है.

क्या-क्या चाहिए

फूड एक्सपर्ट गोलू बताते हैं कि भरवा करेला बनाने ने लिए सबसे पहले आपको बाजार से छोटे-छोटे करेला लाना होगा. फिर उनको छीलकर पानी में उबाल लें. जैसे ही वह उबल जाए, उस पर हल्का कट कर लें. इसके बाद करेले के अंदर मौजूद बीजों को बाहर निकाल लें. इतना करने के बाद आप जीरा, सौंफ, कुटी हुई लहसुन, बारीक प्याज, टमाटर, चाट मसाला, हल्दी, धनिया, मिर्च पाउडर, काली मिर्च और अमचूर को तेल में हल्का मिलाकर उसका मसाला तैयार कर लें. जैसे ही करेला ठंडा हो जाए, इस मसाले को उसके अंदर भर दें. फिर फ्राई पैन में तेल को गर्म करके इसे उसमें तल लें. जब यह हल्का कुरकुरा हो जाए तो इसे निकाल लें. इसे आप रोटी के साथ खा सकते हैं.



Source link