Pakistan Tiktoker Stampede News: पाकिस्तान में टिकटॉकर का जलवा देखने पहुंचे हजारों लोग, गेट खुलते ही मची भगदड़, एक की मौत, 13 घायल

Pakistan Tiktoker Stampede News: पाकिस्तान में टिकटॉकर का जलवा देखने पहुंचे हजारों लोग, गेट खुलते ही मची भगदड़, एक की मौत, 13 घायल


Last Updated:

पाकिस्तान के सियालकोट जिले में मशहूर TikToker मुहम्मद अंसार जट्ट उर्फ मिस्टर पट्टलो के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई. शनिवार रात फराज क्रिकेट ग्राउंड में मेहंदी समारोह और इनाम वितरण कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम के गेट खुलते ही भीड़ बेकाबू हो गई. हादसे में 30 वर्षीय मुहम्मद अकील की मौत हो गई, जबकि 13 से ज्यादा लोग घायल हुए. पुलिस ने आयोजकों की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जांच शुरू की है.

Zoom

पाकिस्तान में भगदड़ के कारण एक व्यक्ति की मौत. (Reuters)

पाकिस्तान के सियालकोट जिले में एक मशहूर टिकटॉकर के कार्यक्रम में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेडियम के गेट खुलते ही अंदर जाने के लिए लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई. धक्का-मुक्की के बीच कई लोग जमीन पर गिर पड़े और भगदड़ जैसे हालात बन गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 13 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. पुलिस और रेस्क्यू अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. यह कार्यक्रम टिकटॉकर मुहम्मद अंसार जट्ट ने आयोजित किया था, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘मिस्टर पट्टलो’ के नाम से जाना जाता है. रेस्क्यू 1122 के बयान के मुताबिक, शनिवार रात डस्का रोड स्थित फराज क्रिकेट ग्राउंड में मेहंदी समारोह और इनाम बांटने का कार्यक्रम होना था.

गेट खुलते ही बेकाबू हुई भीड़

सियालकोट पुलिस के मुताबिक, कार्यक्रम में लोगों को अंदर आने देने के लिए आयोजकों ने स्टेडियम के गेट खोले. इसी दौरान भीड़ एक साथ अंदर बढ़ने लगी. धक्का-मुक्की में कई लोग अपना संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए. इसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए. शुरुआती जानकारी में 14 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी. घायलों में 30 साल के मुहम्मद अकील भी शामिल थे. उनकी हालत बेहद गंभीर थी. रेस्क्यू 1122 के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई.



Source link