बिहार में खाकी वर्दी हुई दागदार, ट्रक ड्राइवरों से वसूली का वीडियो वायरल, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिहार में खाकी वर्दी हुई दागदार, ट्रक ड्राइवरों से वसूली का वीडियो वायरल, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड


Last Updated:

Ara News: आरा में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया. आरोप है कि वह ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे. वसूली करने का वीडियो भी वायरल हो गया था. जिसके बाद से ट्रक एसोशिएन के लोगों ने आला अफसरों से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. मामले में आरोपी पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है. आगे की जांच की जा रही…

Zoom

भोजपुर में अवैध वसूली करने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड.

आराः बिहार के भोजपुर जिले में एक बार फिर वर्दी दागदार हो गई. पुलिसकर्मियों पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप लगा. सहार थाना क्षेत्र के एक चेक पोस्ट पर नो एंट्री में ट्रकों को पार कराने के बदले पैसे लेने का वीडियो सामने आया. वीडियो में पुलिसकर्मी गाड़ी चालकों से पैसे लेते दिखाई दे रहे हैं. मामला भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित तक पहुंचा, जिसके बाद दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया.

नो एंट्री पार कराने के नाम पर वसूली का आरोप
मामला सहार थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट का है. आरोप है कि नो एंट्री के दौरान ट्रकों को आगे जाने देने के बदले पुलिसकर्मी चालकों से पैसे वसूल रहे थे. इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया. वीडियो में कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को पैसे लेते देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि करीब तीन महीने पहले भी पुलिसकर्मियों के पैसे लेने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इसके बावजूद वसूली की शिकायतें सामने आती रहीं. ट्रक चालकों का आरोप है कि इस तरह की वसूली के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है.

ट्रक ओनर एसोसिएशन ने की थी शिकायत
भोजपुर जिला ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय यादव ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की थी. शिकायत के बाद मामले की जांच की गई. इसमें दो पुलिसकर्मियों को दोषी पाए जाने के बाद एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया. अजय यादव का कहना है कि चेक पोस्ट पर लगातार अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं. इसकी वजह से बिहार और आंध्र प्रदेश के ट्रक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि शिकायतों के बाद भी वसूली रुक नहीं रही थी.

उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग
ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की वसूली पर रोक लगनी चाहिए. उन्होंने बिहार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कही है. फिलहाल भोजपुर एसपी की ओर से दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.



Source link