ये नाजायज है… उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी पर फतवा, कहा- पहले लड़की को इस्लाम कबूल करवाना था

ये नाजायज है… उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी पर फतवा, कहा- पहले लड़की को इस्लाम कबूल करवाना था


Last Updated:

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यहां टेलीविजन पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली. उमर (56) ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शुक्रवार को एक नयी यात्रा शुरू हुई.’’ उन्होंने इस पोस्ट में निधि को भी टैग किया. इस पोस्ट में दंपति की चार तस्वीरें भी शामिल थीं. सूत्रों ने बताया कि दोनों की शादी शुक्रवार को यहां विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई. शादी में दोनों परिवारों के सदस्य गवाह के रूप में मौजूद थे.

Zoom

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी को बताया नाजायज.

बरेलीः जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निधी राजदानन के साथ शादी पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी करके, इस शादी को नाजायज बताया है. मौलाना ने कहा कि इस्लाम में शादी विवाह के उसूल और जाब्ते बताएं गए हैं. पहला जाब्ता ये है, लड़का और लड़की दोनों का मुसलमान होना जरूरी है. अगर इनमें कोई एक मुसलमान नहीं हैं, तो फिर वो शादी जायज नहीं कही जा सकती. यहां पर उमर अब्दुल्ला मुसलमान है और निधी राजदान गैर मुस्लिम महिला है. अब इन दोनों ने आपस में शादी विवाह कर ली, तो ऐसी सूरत-ए-हाल में ये शादी इस्लाम के नजर में नाजायज है. अब्दुल्ला को चाहिए था कि पहले लड़की को इस्लाम कबूल कराते, फिर शादी करते. तो ये शादी जायज होती. मगर यहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. इसलिए ये शादी नाजायज है.

शादी और रिसेप्शन की फोटो की शेयर
बता दें कि बीते कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यहां टेलीविजन पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली. उमर (56) ने शनिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शुक्रवार को एक नयी यात्रा शुरू हुई.’’ उन्होंने इस पोस्ट में निधि को भी टैग किया था. इस पोस्ट में दंपति की चार तस्वीरें भी शामिल थीं. सूत्रों ने बताया कि दोनों की शादी शुक्रवार को यहां विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई.

पहली पत्नी से तलाक के बाद उमर अब्दुल्ला ने की निधि राजदान से शादी
शादी में दोनों परिवारों के सदस्य गवाह के रूप में मौजूद थे. उमर की पहली पत्नी पायल से शादी इस साल जुलाई में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद समाप्त हो गई थी. दोनों के बीच समझौता होने के बाद यह आदेश आया था. निधि (49) की यह दूसरी शादी है. श्रीनगर और नयी दिल्ली में आयोजित शादी समारोहों में दोनों परिवारों के सदस्य एवं करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे. समारोह में उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला और माता मौली, उनकी तीन बहनें तथा अन्य करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे. निधि के माता-पिता, वरिष्ठ पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान भी समारोह में मौजूद थे.



Source link