न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को झटका, तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से ऋषभ पंत बाहर

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को झटका, तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से ऋषभ पंत बाहर


होमखेलक्रिकेट

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को झटका, तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से ऋषभ पंत बाहर

Last Updated:

न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडिया ए के लिए तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. हालांकि, पंत को अब दर्द महसूस नहीं हो रहा है और उन्होंने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है, लेकिन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास होने के बाद ही उनकी वापसी की तस्वीर साफ हो पाएगी.

Zoom

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट से बाहर हो गए हैं. चोट के कारण वह इंडिया ए के लिए पहले दो मैचों में भी नहीं खेले हैं. ‘दैनिक जागरण’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक पंत पिछले महीने श्रीनगर में ईरानी कप के दौरान चोटिल हुए थे, जिससे वह पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. हालांकि, अच्छी बात ये है कि उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ट्रेनिंग शुरू कर दी है और जल्द ही उनके मैदान पर लौटेंगे की उम्मीद की जा रही है.

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट 7 से 10 नवंबर तक लिंकन में खेला जाएगा. इससे पहले ये रिपोर्ट थी कि ऋषभ पंत इंडिया ए के लिए तीसरे टेस्ट में मैदान पर उतरेंगे लेकिन, एहतियात के तौर उन्हें इस मैच से बाहर रखा गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चोट से उबरने के बाद पंत ने अपनी स्किल ट्रेनिंग फिर से शुरू कर दी है और फिलहाल उन्हें कोई दर्द महसूस नहीं हो रहा है.

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रैक्टिस सेशन के बाद पंत पर लिया जाएगा फैसला

बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सूत्रों के मुताबिक, ट्रेनिंग शुरू करने के बाद पंत को अपनी फिटनेस और मैच के लिए तैयार होने के लिए तीन से चार प्रैक्टिस सेशन पूरे करने होंगे. इन सत्रों के दौरान उनका पूरा ध्यान शारीरिक स्थिति, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर रहेगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि इन्हीं सेशन के नतीजों के आधार पर उनकी वापसी का प्लान तैयार किया जाएगा.टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ उनकी वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं, इसलिए तीन-चार सेशन पूरे होने के बाद ही उनकी वापसी की सही तस्वीर साफ हो पाएगी.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में सीधे जगह देती है या फिर ध्रुव जुरेल को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज मौका मिलता है. जुरेल ने क्राइस्टचर्च में चल रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाकर प्लेइंग इलेवन के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है.



Source link