Padma Shri Shyam Sunder Paliwal | Padma Shri Shyam Sunder Paliwal Defeated

Padma Shri Shyam Sunder Paliwal | Padma Shri Shyam Sunder Paliwal Defeated


Last Updated:

Piplantri Sarpanch Election Result: राजसमंद जिले के पिपलांत्री में पंचायतीराज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. देशभर में पिपलांत्री मॉडल को पहचान दिलाने वाले और बेटी के जन्म पर 111 पौधे लगाने की मुहिम चलाने वाले पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल सरपंच का चुनाव हार गए हैं. ग्रामीणों ने उनकी जगह नवीन पालीवाल को नया सरपंच चुना है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल सरपंच का चुनाव हारे, नवीन पालीवाल बने नए सरपंच

राजसमंद: राजसमंद जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के परिणामों के बीच एक ऐसा नतीजा सामने आया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दुनियाभर में पिपलांत्री मॉडल को पहचान दिलाने वाले पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल सरपंच का चुनाव हार गए हैं. पिपलांत्री गांव को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली की मिसाल बनाने के लिए श्यामसुंदर पालीवाल ने वर्षों तक मेहनत की, उसी गांव के ग्रामीणों ने इस बार उन्हें सरपंच पद पर नहीं चुना है. ग्रामीणों ने श्यामसुंदर पालीवाल की जगह नवीन पालीवाल को अपना नया सरपंच चुना है.

श्यामसुंदर पालीवाल ने पिपलांत्री गांव में पर्यावरण संरक्षण और बेटियों के सम्मान को लेकर एक अनूठी पहल शुरू की थी. इस पहल के तहत गांव में बेटी के जन्म पर 111 पौधे लगाए जाते हैं. साथ ही नवजात बच्ची के नाम से पोस्ट ऑफिस में खाता भी खुलवाया जाता है. उनकी इस पहल ने पिपलांत्री गांव को देशभर में एक अलग पहचान दिलाई. दूर-दूर से लोग इस मॉडल को देखने और समझने के लिए पिपलांत्री पहुंचते हैं.

पद्मश्री सम्मान और केबीसी तक का सफर

इसी कार्य यानी हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए श्यामसुंदर पालीवाल को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया. वे कौन बनेगा करोड़पति (KBC) कार्यक्रम में भी शामिल हो चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं.

चुनावी मैदान में मिली हार

लेकिन इस बार चुनावी मैदान में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अपने गांव को देशभर में पहचान दिलाने वाले पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल को ग्रामीणों ने सरपंच की कुर्सी तक नहीं पहुंचाया और नवीन पालीवाल को पिपलांत्री का नया सरपंच चुना.



Source link