Last Updated:
Kotputli: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निर्वाचन कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है. जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने वाहन अधिग्रहण के निर्देशों की पालना न करने और प्रभारी अधिकारी से अनुचित व्यवहार करने पर मोटर वाहन निरीक्षक रविंद्र सिंह भाटी को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा, निर्वाचन कार्य से बिना अनुमति गायब रहने वाले 164 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.
Kotputli Election Action: लापरवाही पर एमवीआई रविंद्र सिंह भाटी सस्पेंड, 164 को नोटिस
Kotputli: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आगामी चुनावों और निर्वाचन कार्यों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कोताही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता द्वारा निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही और आदेशों की अवहेलना करने के मामले में मोटर वाहन निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले 164 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहरोड़ में परिवहन निरीक्षक (मोटर वाहन निरीक्षक) के पद पर पदस्थापित रविंद्र सिंह भाटी को निर्वाचन कार्य के तहत वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए थे. आरोप है कि निरीक्षक भाटी ने न केवल इन निर्देशों की पालना करने से साफ मना कर दिया, बल्कि इस दौरान प्रभारी अधिकारी के साथ अनुचित और असहयोगात्मक व्यवहार भी किया. प्रशासनिक कार्यों में इस तरह की अनुशासनहीनता और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से रविंद्र सिंह भाटी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं.
164 कार्मिकों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस
इसके साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया से बिना किसी पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले अन्य लापरवाह कार्मिकों पर भी गाज गिरी है. प्रशासन ने विभिन्न विभागों के ऐसे 164 कार्मिकों को चिह्नित कर उन्हें कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) थमाया है.