बाहर से आ रही थी म्यूजिक की आवाज, खिड़की से बाहर झांकते ही उड़े अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी के होश

बाहर से आ रही थी म्यूजिक की आवाज, खिड़की से बाहर झांकते ही उड़े अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी के होश


होमखेलक्रिकेट

बाहर से आ रही थी म्यूजिक की आवाज, बाहर झांकते ही उड़े अभिषेक-वैभव के होश

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के विध्वंसक ओपन बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की बॉन्डिंग मैदान के बाहर भी जबरदस्त है. मैच के बाद वैभव ज्यादातर अभिषेक के साथ समय बिताते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव, अभिषेक और अक्षर पटेल एक साथ दिख रहे हैं. इसी दौरान बाहर बज रहे म्यूजिक के शोर पर उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है.

Zoom

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा का एक रिएक्शन वायरल हो रहा है. दरअसल, हैमिल्टन के जिस होटल में टीम इंडिया ठहरी हुई है, उसके बाहर रात के समय प्रोटेस्ट हो रहा था. अभिषेक शर्मा, अक्षर पटेल और वैभव एक ही रूम में बैठे थे. इसी दौरान अभिषेक ने अक्षर से कहा कि वह थोड़ा सोना चाहते हैं, इसलिए म्यूजिक बंद कर दें.

अभिषेक को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि वह म्यूजिक अक्षर ने नहीं चलाया था, बल्कि बाहर हो रहे प्रोटेस्ट की आवाज थी. लेकिन अक्षर यह जानते थे. ऐसे में अक्षर ने चुटकी लेते हुए कहा कि वैभव प्रोटेस्ट का म्यूजिक चला रहा है. वैभव हल्की मुस्कान के साथ मना करते हैं.

अभिषेक को प्रोटेस्ट देखकर नहीं हुआ यकीन

अभिषेक खुद उठकर खिड़की के बाहर झांकते हैं, तो उन्हें यकीन नहीं होता है कि रात के समय म्यूजिक चलाकर कोई प्रोटेस्ट हो रहा है. फिर वीडियो में अभिषेक कहते भी हैं कि अगर किसी को पता हो कि यह किस देश का फ्लैग है, तो बताए. होटल रूम में अभिषेक, अक्षर और वैभव की यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.



Source link