Pyaz Paratha Recipe: सिर्फ प्याज से बनाएं लाजवाब लच्छेदार पराठा, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

Pyaz Paratha Recipe: सिर्फ प्याज से बनाएं लाजवाब लच्छेदार पराठा, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी


होमफोटोलाइफ़फूड

सिर्फ प्याज से बनाएं लाजवाब लच्छेदार पराठा, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

Last Updated:


Lachha Pyaz Paratha Recipe: अगर आप डिनर में कुछ स्वादिष्ट और झटपट बनने वाला खाना चाहते हैं, तो लच्छेदार प्याज का पराठा एक बेहतरीन विकल्प है. इसका कुरकुरा स्वाद और प्याज की मसालेदार खुशबू हर किसी को पसंद आएगी. सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है. बस घर में मौजूद आटा, प्याज और कुछ सामान्य मसालों की मदद से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं लच्छेदार प्याज का पराठा बनाने की आसान रेसिपी.

लच्छा प्याज पराठा बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा, स्वादानुसार नमक, आवश्यकतानुसार पानी और 1 छोटा चम्मच तेल लें. फिलिंग के लिए 4 बारीक कटे प्याज, 2 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच कलौंजी, अजवाइन, गरम मसाला, काला नमक, 2 हरी मिर्च, हरा धनिया और 1 छोटा चम्मच सरसों का तेल रखें. ( एआई फोटो )

पहला स्टेप: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और स्वादानुसार नमक डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें. इसके बाद एक छोटा चम्मच तेल डालकर आटे को दोबारा अच्छी तरह गूंथें, ताकि आटा मुलायम और चिकना हो जाए. अब तैयार आटे को एक गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाएगा और पराठे बेलने में आसानी होगी. इस बीच आप प्याज की मसालेदार फिलिंग तैयार कर सकते हैं. ( एआई फोटो )

दूसरा स्टेप: सबसे पहले प्याज को पतले-पतले लंबे स्लाइस में काटकर एक बर्तन में रखें. अब इसमें थोड़ा नमक डालकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि प्याज पानी छोड़ दें. इसके बाद प्याज का अतिरिक्त पानी निचोड़कर दूसरे साफ बर्तन में निकाल लें. अब इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, काला नमक, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, कलौंजी, अजवाइन, बारीक कटा हरा धनिया और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. ( एआई फोटो )

Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरा स्टेप: जब आटा अच्छी तरह सेट हो जाए, तो उसकी बराबर आकार की लोइयां बना लें. अब एक लोई लेकर उसे चपाती की तरह गोल बेल लें. इसके बीच में तैयार प्याज की स्टफिंग समान रूप से फैलाएं. इसके बाद पराठे के बीच से किनारे तक एक कट लगाएं और कटे हुए हिस्से को मोड़ते हुए गोल आकार दें. अब इसे हल्के हाथों से दबाकर लच्छेदार पेड़ा तैयार करें. आखिर में सूखा आटा लगाकर इसे दोबारा सावधानी से बेल लें, ताकि लच्छे बने रहें। ( एआई फोटो )

चौथा स्टेप: सबसे पहले तवे को मीडियम आंच पर अच्छी तरह गर्म करें. अब तैयार पराठे को तवे पर डालकर दोनों तरफ से हल्का सूखा सेंक लें. इसके बाद दोनों तरफ घी लगाएं और पलट-पलटकर तब तक पकाएं, जब तक पराठा सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए. इस तरह आपका स्वादिष्ट और लच्छेदार प्याज पराठा तैयार हो जाएगा. इसे हरी चटनी, दही या अचार के साथ गर्मागर्म परोसें. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा. ( एआई फोटो )

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link