प्रकाश राज और पोनी वर्मा में है 12 साल का गैप, फिर भी मिलती है वाइब, रिश्ते से पेरेंट्स नहीं दोस्त हो गए थे नाराज


Last Updated:

प्रकाश राज ने साल 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की. इस शादी के दौरान एक्टर के पहले से बच्चे भी थे. पोनी वर्मा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर से शादी के बारे में बात की. दोनों की उम्र में 12 साल का बड़ा फासला है. पोनी कहती हैं कि उम्र का यही फासला उनके रिश्ते की नींव बना और प्रकाश राज उन्हें जिस तरह समझ सकते हैं वैसा कोई और नहीं समझ सकता था.

Top Deals Inside

प्रकाश राज और पोनी वर्मा में है 12 साल का गैप, फिर भी मिलती है वाइबZoom

प्रकाश राज ने पोनी वर्मा से दूसरी शादी की.

नई दिल्ली.  प्रकाश राज ने साल 2010 में कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से दूसरी शादी की. पोनी और प्रकाश राज की उम्र में 12 साल का बड़ा फासला था. उम्र में इस बड़े अंतर के बावजूद पोनी ने एक्टर से शादी की लेकिन उन्हें परिवार और दोस्तों की नाराजगी का सामना करना पड़ा. कोरियोग्राफर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रकाश राज संग अपने रिश्ते और शादी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने एक्टर की बेटियों संग बॉन्डिंग पर भी खुलकर बात की. वो कहती हैं कि उम्र में बड़ा फासला ही उनके रिश्ते की नींव बना.

प्रेमा के साथ बात करते हुए पोनी वर्मा ने प्रकाश राज संग अपने रिश्ते पर बात की. पोनी कहती हैं कि मेरे दोस्त मुझसे नाराज थे क्योंकि मैं 12 साल बड़े आदमी से शादी कर रही थी. वो कहती हैं कि वो इस बात से काफी खुश थीं कि उनकी उम्र में बड़ा फासला था क्योंकि प्रकाश राज जैसा शख्स ही उन्हें सही से समझ सकता था.

पोनी ने प्रकाश राज संग अपनी शादी पर तोड़ी चुप्पी

पोनी ने बताया कि प्रकाश राज उनकी जिंदगी में अलग तरह का सुकून लेकर आए हैं. वो उनकी जिंदगी में वो सुकून लाए हैं जहां वो बैठकर अपनी जिंदगी का मजा ले सकती हैं. उन्हें इस बात की कोई फिक्र नहीं है कि वो जिंदगी में किसी से पीछे रह जाएंगी. पोनी का मानना है कि सिर्फ प्रकाश जैसा इंसान ही उन्हें संभाल सकता था.

एक्टर की बेटियों संग कैसा है पोनी वर्मा का रिश्ता?

प्रकाश राज ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि उनकी शादी में उनकी सौतेली बेटियां भी मौजूद थीं. उनकी रस्मों में वो पूरे उत्साह के साथ शामिल हुई थीं. पोनी का कहना है कि उनकी सौतेली बेटियों ने अपने पिता प्रकाश को हल्दी और मेहंदी भी लगाई थी. प्रकाश राज की पहली शादी से उनकी दो बेटियां पूजा और मेघना हैं.

एक्टर की बेटियों के साथ अपनी बॉन्डिंग पर पोनी वर्मा ने कहा कि पूजा और मेघना अक्सर उनके घर पर आती हैं. उन लोगों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है. वो सभी एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं. कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने कहा कि उन्हें प्रकाश राज की जो बात सबसे अच्छी लगती है वो उनकी सादगी है. वो कहती हैं कि एक्टर बहुत मुंहफट हैं और उन्हें पता है कि उन्हें क्या चाहिए.



Source link