Last Updated:
Nidhi Razdan Wedding Look: सीनियर जर्नालिस्ट निधि राजदान और जम्मू कश्मीर के चीफ मिनिस्टर उमर अब्दुल्ला शादी के बंधन में बंध गए. इस खास मौके पर निधि ने ट्रेंडी पेस्टल कलर की जगह ट्रेडिशनल लाल रंग के खूबसूरत शरारा में नजर आईं. उनका पूरा लुक ऐसा था, जिसमें पारंपरिक खूबसूरती के साथ मॉडर्न टच भी देखने को मिला.
Nidhi Razdan Wedding Look: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सीनियर पत्रकार निधि राजदान ने शादी कर ली. दोनों की ये दूसरी शादी है. कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करके ये खुशखबरी दी. 56 साल के उमर अब्दुल्ला और 49 साल की निधि राजदान अपनी शादी के खास मौके पर बेहद खुश नजर आए. वेडिंग में सिर्फ परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त शामिल थे. उमर अब्दुल्ला ने जहां ‘कल एक नए सफर की शुरुआत हुई’ कैप्शन के साथ फोटो पोस्ट की तो वहीं, निधि राजदान ने लिखा ‘इट्स डन ब्रो’
निधि राजदान के ब्राइडल आउटफिट की सबसे खास बात उनकी लाल रंग की शरारा ड्रेस थी. इस पर सुनहरे धागों से की गई हैवी कढ़ाई पूरे आउटफिट को रॉयल और शानदार लुक दे रही थी. उनके फुल स्लीव्स ब्लाउज पर भी बारीक कारीगरी की गई थी, जो ड्रेस की खूबसूरती बढ़ा रही थी. इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया, जिसके बॉर्डर पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी की गई थी. लाल और सुनहरे रंग का यह कॉम्बिनेशन उन्हें पारंपरिक दुल्हन वाला लुक दे रहा था.
मिनिमल मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
आजकल कई दुल्हनें शादी के लिए पेस्टल और हल्के रंगों के आउटफिट चुन रही हैं, लेकिन निधि ने क्लासिक लाल रंग चुना. उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए गोल्डन नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने. उनकी ज्वेलरी शरारे पर हुई सुनहरी कढ़ाई के साथ अच्छी तरह मेल खा रही थी. वहीं, हल्का ग्लैम मेकअप, खूबसूरती से सजी आंखें और खुले वेवी बाल उनके लुक को खास बना रहे थे.
सादगी में दिखी खूबसूरती
निधि के पूरे ब्राइडल लुक की खासियत उनकी सधी हुई स्टाइलिंग रही. उन्होंने आउटफिट के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट नहीं किया. शरारा पहले से ही काफी हैवी और खूबसूरत था, इसलिए उन्होंने ज्वेलरी और मेकअप को सिंपल रखा.