how to do organic mushroom farming at low cost tips

how to do organic mushroom farming at low cost tips


होमताजा खबरकृषि

खाद-केमिकल छोड़िए, मशरूम उत्पादन के लिए ऐसे बनाएं जैविक कंपोस्ट, स्वाद भी लाज

Last Updated:

Organic Mushroom Cultivation Tips: बिहार के जमुई निवासी शिवेंदु कुमार पिछले चार सालों से बिना केमिकल के केवल भूसे का उपयोग कर जैविक तरीके से स्वादिष्ट मशरूम उगा रहे हैं. इस विधि से उत्पादन लागत कम होती है. बीमारियां और बदबू नहीं फैलती तथा मशरूम सेहत के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

Zoom

Organic Mushroom Cultivation Tips: मशरूम उत्पादन के लिए सबसे जरूरी चीज उसका कंपोस्ट होता है. जिसके सही तरीके से निर्माण को लेकर कई बातों का ध्यान रखा जाता है. अगर आपका कंपोस्ट बढ़िया तैयार हुआ है, तब उसमें आपके मशरूम का उत्पादन भी बहुत अच्छा होगा. जमुई के रहने वाले शिवेंदु कुमार पिछले 4 सालों से मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं. शिवेंदु काफी जैविक तरीके से मशरूम उगाते हैं. उनका कहना है कि आज के समय में अत्यधिक उत्पादन के लिए लोग जो कंपोस्ट तैयार करते हैं, उसमें कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल करते हैं, जो सही नहीं होता है. उसकी जगह पर अगर आप केवल भूसे का कंपोस्ट तैयार करें, तो भी अच्छा उत्पादन किया जा सकता है. इसके लिए आपको ना तो किसी प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल करना होगा, और ना ही कोई और चीज मिलानी होगी.

मशरूम का स्वाद हो जाता है बेहतरीन
शिवेंदु बताते हैं कि कई लोग कंपोस्ट में मुर्गी का बीट मिला देते हैं. इससे काफी खराब बदबू आता है. जहां पर आप मशरूम का उत्पादन कर रहे हैं. वहां रहना भी मुश्किल हो जाता है. लेकिन अगर आप भूसे का इस्तेमाल करते हैं तो यह किसी तरह से गंदगी नहीं फैलाता है. इसके साथ ही इसमें फंगस का खतरा कम होता है. साथ ही बीमारियों का भी खतरा कम हो जाता है. उन्होंने बताया कि कई बार हानिकारक बैक्टीरिया के कारण मशरूम का उत्पादन खराब हो जाता है. लेकिन भूसे में यह सारी परेशानियां नहीं होती हैं. उन्होंने बताया कि भूसे में तैयार मशरूम का स्वाद भी बढ़िया होता है, और बाजार में लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं.

लागत भी हो जाती है कम
उन्होंने बताया कि भूसे का इस्तेमाल करने से मशरूम उत्पादन में आने वाली लागत काफी कम हो जाती है. क्योंकि बाजार में मिलने वाले केमिकल महंगे होते हैं. इससे मशरूम उत्पादन की लागत पर असर पड़ता है. उन्होंने बताया कि इसके लिए सबसे सही तरीका यही है कि धान या गेहूं के भूसे को करीब 2 से 3 इंच के टुकड़े में काट लें. फिर इसे पानी में डूबा कर 48 घंटे तक के लिए छोड़ दें. इससे यह नरम हो जाएगा. फिर अतिरिक्त पानी निकाल कर इसे अच्छे से किसी भाप वाले बर्तन में रखकर इसमें भाप लगा दें. ऐसा करने से इसके अंदर का सभी तरह का फंगस या बैक्टीरिया नष्ट हो जाएगा. जब यह ठंडा हो जाए तब इसे अच्छी तरह से सुखा लें. फिर इसमें थोड़ा सा चोकर या जैविक खाद हो तो उसे मिला ले. इससे तैयार कंपोस्ट का इस्तेमाल आप मशरूम उत्पादन के लिए करें, तो आपका उत्पादन भी बेहतर हो जाएगा और यह पूरी तरीके से ऑर्गेनिक होगा. जो लोगों की सेहत पर भी किसी तरह का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं डालेगा.



Source link