Russia-Ukraine War Update: खुलकर पुतिन का साथ दे रहे ट्रंप युद्ध के बीच शेयर की खुफिया जानकारी हमले को लेकर अलर्ट

Russia-Ukraine War Update: खुलकर पुतिन का साथ दे रहे ट्रंप युद्ध के बीच शेयर की खुफिया जानकारी हमले को लेकर अलर्ट


होमदुनियायूरोप

खुलकर पुतिन के साथ उतरे ट्रंप, युद्ध के बीच शेयर की खुफिया जानकारी, किया अलर्ट

Last Updated:

Russia-Ukraine War Update: रूस-यूक्रेन युद्ध में आखिर ऐसा क्या हुआ कि डोनाल्ड ट्रंप खुले तौर पर यूक्रेन को छोड़कर रूस के फेवर में उतर आए. अमेरिका की ओर से रूस को खुफिया जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि उसके एक मशहूर म्यूजियम पर हमला हो सकता है.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप- व्लादिमीर पुतिन.

US Warns Russia for Terrorist Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में 31 अक्टूबर को एक बड़े आतंकी हमले की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. ये चेतावनी खुद रूसी खुफिया एजेंसी के बजाय अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी की ओर से शेयर की गई है. अमेरिका के दूतावास ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि शहर में बड़ी संख्या में लोगों की जान जाने वाला हमला हो सकता है, ऐसे में रूस को सावधान रहना चाहिए. इस चेतावनी में खास तौर पर मॉस्को के प्रसिद्ध त्सारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व का नाम लिया गया है, जिसके बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई.

अमेरिकी दूतावास की चेतावनी सामने आने के बाद रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB (फेडरल सिक्योरिटी सर्विस) ने भी इसकी पुष्टि की है. रूस के सरकारी मीडिया के मुताबिक FSB ने बताया कि उसे अमेरिकी अधिकारियों से मॉस्को में संभावित आतंकी हमले की तैयारी से जुड़ी जानकारी मिली है. एजेंसी ने कहा कि इस सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.

अमेरिका ने रूस से शेयर की क्या जानकारी?

  • अमेरिकी दूतावास ने अपने बयान में कहा कि उसे त्सारित्सिनो म्यूजियम रिजर्व में 31 अक्टूबर को बड़े हमले की खुफिया जानकारी मिली है दूतावास ने यह भी बताया कि इस मामले में अमेरिकी सरकार रूस के अधिकारियों के संपर्क में है और उनके साथ मिलकर स्थिति पर नजर रख रही है.
  • दूतावास ने मॉस्को में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. लोगों से कहा गया है कि वे त्सारित्सिनो म्यूजियम और उसके आसपास के इलाके में जाने से बचें. भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहें, अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. साथ ही लोगों को स्थानीय समाचारों पर लगातार नजर रखने की सलाह भी दी गई है.
  • दरअसल त्सारित्सिनो मॉस्को के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक मशहूर ऐतिहासिक महल और पार्क परिसर है. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग घूमने आते हैं. खबरों के मुताबिक खतरे की सूचना मिलने के बाद रूसी अधिकारियों ने इस परिसर को कुछ समय के लिए बंद कर दिया और पार्क में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी. सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सतर्कता बरत रही हैं.

क्यों गंभीर है ये चेतावनी?

इस चेतावनी को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि मार्च 2024 में अमेरिका ने मॉस्को में संभावित आतंकी हमले को लेकर पहले भी अलर्ट जारी किया था. इसके कुछ दिनों बाद क्रोकस सिटी हॉल में आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. हालांकि इस बार की चेतावनी में यह साफ नहीं किया गया है कि हमले के पीछे कौन हो सकता है न ही साजिश से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक की गई है. रूस और अमेरिका दोनों इस खतरे को गंभीरता से लेते हुए हालात पर नजर रखे हुए हैं.



Source link