MP CG TOP NEWS LIVE: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस आज, भोपाल के ट्विशा शर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा


Last Updated:

MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.

Top Deals Inside

MP CG NEWS: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस आज, ट्विशा शर्मा केस में नया खुलासाZoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का गौरवशाली दिन
आज मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का गौरवशाली दिन है. कई जिलों में स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे. CM डॉ मोहन यादव राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे. MP स्थापना दिवस पर 1 से 3 नवंबर तक भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम होंगे. भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तीन दिवसीय आयोजन होगा. मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे. 1 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या में गायिका मोनाली ठाकुर सुरों का जादू बिखेरेंगी. 2 नवंबर को 20 से अधिक लोक एवं जनजातीय नृत्यों की प्रस्तुति होगी. 3 नवंबर को लोक गायक मामे खान रंग जमाएंगे.

भोपाल: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा
भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है. मौत के बाद गिरिबाला सिंह ने जज, DGP लेवल IPS और ACS स्तर के अधिकारियों को फोन लगाया था. 12-13 मई की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ है. हाईकोर्ट में 56 पेज के दस्तावेज पेश किए गए हैं. हाईकोर्ट के पूर्व जज से चार बार, ADJ से 12 बार, DGP लेवल IPS से 6 बार बात की गई. ACS स्तर के अफसर से 4 बार फोन पर संपर्क किया गया. पीड़ित पक्ष ने जबलपुर हाईकोर्ट में जमानत का विरोध किया. CBI ने कहा कि गिरिबाला प्रभावशाली हैं. ट्रायल प्रभावित हो सकता है. हाईकोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा.



Source link