Aaj Ka Panchang 1 November 2026: आज अहोई अष्टमी, भानु सप्तमी, राधाकुंड स्नान, रवि पुष्य योग, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 1 November 2026: आज अहोई अष्टमी, भानु सप्तमी, राधाकुंड स्नान, रवि पुष्य योग, पंचांग से जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 November 2026: आज भानु सप्तमी, अहोई अष्टमी, राधाकुंड स्नान और रविवार व्रत है. आज के दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और शुभ योग है. पंचांग अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण सप्तमी तिथि, पुष्य नक्षत्र, बव करण, साध्य योग, पश्चिम का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है. सुबह 06:33 ए एम से रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग हैं, इनमें किए गए कार्यों के शुभ फल प्राप्त होते हैं. सुबह में भानु सप्तमी पर सूर्य देव की पूजा करें. उनको जल अर्पित करें और रविवार व्रत कथा सुनें. मीठा भोजन करें. उनकी कृपा से करियर में तरक्की होगी.

आज अहोई अष्टमी व्रत है, जिसमें माताएं संतान प्राप्ति और उसकी सुरक्षा के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस व्रत में अहोई माता की पूजा शाम को करते हैं. फिर तारों को देखकर अर्घ्य देते हैं. अहोई अष्टमी पूजा का मुहूर्त शाम 5:36 बजे से लेकर शाम 6:54 बजे तक है. आज आप तारों को शाम 6 बजे के बाद देख सकती हैं. उसके बाद पारण करके व्रत को पूरा कर लें. आज मथुरा में गोवर्धन के पास राधाकुंड स्नान होता है. राधाकुंड स्नान रात 11:37 बजे से देर रात 12:29 ए एम के बीच होगा. इसमें महिलाएं स्नान करती हैं और राधारानी को कद्दू अर्पित करती हैं. इससे उनको संतान की प्राप्ति होती है. नि:संतान दंपत्ति यहां पर स्नान करने के लिए आते हैं. आज आप गेहूं, गुड़, लाल रंग के कपड़े, लाल फल, लाल चंदन आदि का दान करें. इससे सूर्य दोष मिटेगा. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 नवंबर 2026

आज की तिथि- सप्तमी – 02:51 पी एम तक, उसके बाद अष्टमी
आज का नक्षत्र- पुष्य – 04:30 ए एम, नवम्बर 02 तक, फिर अश्लेशा
आज का करण- बव – 02:51 पी एम तक, बालव – 01:57 ए एम, नवम्बर 02 तक, उसके बाद कौलव
आज का योग- साध्य – 02:39 पी एम तक, फिर शुभ
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- कर्क

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:33 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:36 बजे
चंद्रोदय: 11:40 पी एम
चंद्रास्त: 12:42 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:49 ए एम से 05:41 ए एम
रवि पुष्य योग: 06:33 ए एम से 04:30 ए एम, नवम्बर 02
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:33 ए एम से 04:30 ए एम, नवम्बर 02
अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:39 पी एम
अमृत काल: 10:25 पी एम से 11:56 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, नवम्बर 02

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:56 ए एम से 09:19 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:19 ए एम से 10:42 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:42 ए एम से 12:04 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:27 पी एम से 02:50 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:36 पी एम से 07:13 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:13 पी एम से 08:50 पी एम
चर-सामान्य: 08:50 पी एम से 10:28 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:42 ए एम से 03:19 ए एम, नवम्बर 02
शुभ-उत्तम: 04:56 ए एम से 06:34 ए एम, नवम्बर 02

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 12:04 पी एम से 01:27 पी एम
गुलिक काल- 02:50 पी एम से 04:13 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:08 पी एम से 04:52 पी एम
राहुकाल- 04:13 पी एम से 05:36 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

श्मशान में – 02:51 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.



Source link