Last Updated:
बिहार के भोजपुर में बनास नदी में नहाने गए छह बच्चों में से दो गहरे पानी में डूब गए, जबकि चार को बचा लिया गया. एसडीआरएफ की टीम लापता बच्चों की तलाश कर रही है.
भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के गढ़हनी थाना क्षेत्र के बनास नदी में नहाने के दौरान 6 बच्चे अचानक गहरे पानी में डूब गए. इस घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी मच गई. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ले के रहने वाले चार बच्चे और दो बच्चियां नहाने के लिए बनास नदी में गए हुए थे. इस दौरान वे लोग डूबने लगे. इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद चार बच्चों को किसी तरह नदी से निकाल दिया गया लेकिन दो गहरे पानी में समा गए. घटना को लेकर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही, मृतकों में हिमांशु कुमार पिता चंदन कुमार केसरी एवं प्रीतम कुमार पिता रविंद्र कुमार केसरी.
आपको बता दें कि दोनों मृतक बच्चों की उम्र लगभग 10 वर्ष बताई जा रही है जो शांति नगर के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने एसडीआरएफ की बुलाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और आरा सासाराम मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों के द्वारा घटना के तुरंत बाद सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी गई लेकिन टीम के समय पर नहीं पहुंचने के कारण बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा कर दिया. बाद में तकरीबन 1 घंटे के बाद टएसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और राहत कार्य में जुट गई है. मौके पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है लेकिन रात का समय होने के कारण एसडीआरएफ की टीम को रस्कीयू अभियान चलाने में काफी परेशानी हो रही है.
समाचार लिखे जाने तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए गढ़ह नी थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि नहाने के लिए छह बच्चे बनास नदी में गए हुए थे जिसमें से सभी बच्चे अचानक पानी में डूबने लगे. चार बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया और दो अभी भी लापता हैं. इनकी खोजबीन एसडीआरएफ की टीम के द्वारा की जा रही है. रात का समय होने के कारण टीम को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.