दूध में नशीली दवा, फिर ₹5000000 की चोरी और कत्ल… कैसे 7 दिन पहले आई नौकरानी ने 65 साल की मालकिन को लूटा

दूध में नशीली दवा, फिर ₹5000000 की चोरी और कत्ल… कैसे 7 दिन पहले आई नौकरानी ने 65 साल की मालकिन को लूटा


Last Updated:

Lucknow Ashiyana Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला नीरा गुप्ता की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में पूर्व और वर्तमान नाबालिग नौकरानी समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी किए गए 50 लाख रुपये के गहने और 38 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि महज 7 दिन पहले घर में काम पर रखी गई नाबालिग नौकरानी ने अपनी पूर्व नौकरानी मोनी रावत और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था.

Zoom

7 दिन पहले आई नौकरानी ने 65 साल की मालकिन की हत्या कर लूट के वरदात को अंजाम दिए थे.

Lucknow Maid heist: लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय नीरा गुप्ता की हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें निरा गुप्ता की नाबालिक नौकरानी समेत चार लोग शामिल है. इनके पास से चोरी के 50 लाख के गहने और 38 हजार कैश भी बरामद किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की है. जिसमें सभी ने हत्या की बात स्वीकार की है. पूछताछ के बाद महिला समेत तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इनमें पूर्व नौकरानी बाराबंकी लोनी कटरा के खैराकनकू निवासी मोनी रावत, उसके परिचित नगराम अकरहुत निवासी रवि प्रकाश रावत व नगराम सुखलाल खेड़ा की सरिता रावत शामिल है. जबकि, नाबालिक नौकरानी को निरुद्ध किया गया है.

मामले को लेकर शनिवार को डीपी सेंट्रल अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नीरा गुप्ता की नौकरानी ने घर में चोरी की साजिश रची थी. चोरी की घटना को अंजाम देने के दौरान नीरा की हत्या की गई थी. गिरफ्तार नौकरानी में मोनी रावत एक वर्ष पूर्व नीरा के घर पर काम करती थी. उसे पता था कि नीरा के कैश और गहने कहां रहते है. उसने पूरी साजिश रची. साजिश के तहत नाबालिक को काम करने के लिए 7 दिन पहले बुजुर्ग के घर भेजी थी. जहां नाबालिक नौकरानी को कहा गया था कि दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर नीरा को बेहोश कर दे. ताकि, ये लोग चोरी कर सके.

चोरी का विरोध करने पर हुई थी हत्या

नाबालिक ने प्लान के तहत नीरा के दूध में नशीली दवा मिलाकर पीने के लिए दी थी. जिससे वह बेहोश हो गई थी. उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. सभी ने अपने हाथों में दस्ताने पहने थे. ताकि, उंगलियों के निशान नहीं मिले. इसी दौरान नीरा को होश आ गया. नीरा के होश में आते ही वे चोरी का विरोध करने लगी. इसपर रवि ने नीरा का मुंह तकिया से दबा दिया. फिर मोनी ने नीरा का गला दबा दिया. इसी दौरान नाबालिग ने इमामदस्ते के मूसल से नीरा के सिर को कुच दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

कॉल नहीं उठाने पर भतीजा पहुंचा था घर

घटना को अंजाम देने के बाद सभी गहने और कैश लेकर फरार हो गये. इसी बीच मृतका की भतीजी श्वेता ने लगातार नीरा के मोबाइल पर कॉल कर रही थी. लेकिन, जब कॉल का कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अपने चचेरे भाई अनुभव को कॉल किया, बोली कि बुआ कॉल नहीं उठा रही है. जिसके बाद भतीजा अनुभव नीरा के घर पहुंचा. जहां देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद था. उसने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी. जहां देखा गया कि नीरा फर्श पर पड़ी थी. उनकी मौत हो चुकी थी.

दोनों बेटे थे अमेरिका में

पुलिस के मुताबिक, इस घटना को लेकर विशेष टीम का गठन किया गया था. इसमें चार अलग-अलग टीम जांच कर रही थी. पुलिस के टेक्निकल जांच में नौकरानी की भूमिका सामने आई. जिसके बाद सभी को पकड़ा गया. मोनी ने पुलिस को बताया कि उसे पता था कि महिला अपने घर में अकेली रहती है. उनके दोनों बेटे अमेरिका में रहते हैं. इसका फायदा उठाकर मोनी ने साजिश रची थी.



Source link