Last Updated:
ONGC Apprentice Recruitment 2026: देश की सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ओएनजीसी में अप्रेंटिस करने का मौका है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
ONGC Apprentice : आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर है.
ONGC Apprentice Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है. ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस के 3,047 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
ग्रेजुएट्स, डिप्लोमा और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड और श्रेणियों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है. ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीई और बीटेक जैसी डिग्रियां शामिल हैं.
टेक्नीशियन अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में डिप्लोमा होना जरूरी है. वहीं, ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए संबंधित ट्रेड के अनुसार आईटीआई प्रमाणपत्र या 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी योग्यता से संबंधित शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में जांच लेनी चाहिए.
आयु सीमा और पात्रता
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए. जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली है या वर्तमान में ऐसी ट्रेनिंग ले रहे हैं, वे सामान्यतः इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे.
ऐसे करें आवेदन
ओएनजीसी अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा. इसके लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.
- सबसे पहले ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं.
- वेबसाइट के करियर सेक्शन में अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित लिंक खोलें.
- भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी पात्रता जांच लें.
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और ट्रेड संबंधी जानकारी भरें.
- आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.
- आवेदन फॉर्म में दर्ज सभी जानकारियां जांचकर सबमिट कर दें.
- भविष्य के लिए आवेदन की पुष्टि का पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.