UK के कपल को भारत में हुआ लाल ऑटो से प्यार, 6 महीने की शिपिंग के बाद पहुंचा लंदन, वहां खड़ी हुई मुसीबत!

UK के कपल को भारत में हुआ लाल ऑटो से प्यार, 6 महीने की शिपिंग के बाद पहुंचा लंदन, वहां खड़ी हुई मुसीबत!


Last Updated:

UK के कपल ने भारत में लाल रंग का बजाज ऑटो खरीदा और 75 दिनों में उससे 4,218 किलोमीटर का सफर तय किया. टिम्मी से इतना लगाव हुआ कि वो उसे अपने साथ लंदन ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही ऑटो को लेकर नई परेशानी खड़ी हो गई. अब ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ने से पहले टिम्मी को कई बदलाव करने पड़ सकते हैं.

Zoom

भारत से लंदन पहुंचते ही ऑटो में खड़ी हो गई मुसीबत(फोटो: Instagram-@timmy_the_tin_can)

किसी देश की यात्रा पर जाने वाले लोग अक्सर वहां की खूबसूरत जगहों को देखने के लिए टैक्सी, बस या किराये की गाड़ी का सहारा लेते हैं. लेकिन ब्रिटेन के एक कपल ने भारत घूमने के लिए ऐसा तरीका चुना, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए. उन्होंने भारत में ही एक लाल रंग का ऑटो रिक्शा खरीदा और फिर उसी को अपना हमसफर बनाकर देश की सड़कों पर निकल पड़े. करीब 75 दिनों तक इस ऑटो से उन्होंने 4,218 किलोमीटर का सफर तय किया. गोवा के समुद्र किनारे से लेकर जयपुर, मुंबई और आगरा के ताजमहल तक पहुंचे. इस दौरान ऑटो से उनका लगाव इतना बढ़ गया कि जब वापस ब्रिटेन लौटने का समय आया, तो वो उसे भारत में छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुए. वो अपने इस प्यारे ऑटो को अपने साथ लंदन ले गए. हालांकि, वहां पहुंचने के बाद उनके सामने एक ऐसी परेशानी आ गई, जिसकी शायद उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी.

भारत में ऑटो खरीदकर शुरू किया अनोखा सफर
ब्रिटेन के इस कपल का नाम Helen और Mick है. भारत की यात्रा के दौरान दोनों ने चेन्नई में लाल रंग का एक बजाज ऑटो खरीदा था. उन्होंने अपने इस ऑटो का नाम ‘टिम्मी’ रखा. इसके बाद यही ऑटो उनके भारत भ्रमण का साथी बन गया. आमतौर पर लोग ऑटो में बैठकर एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं, लेकिन कपल ने इसे ही अपनी यात्रा का साधन बना लिया. कपल ने करीब 75 दिनों तक टिम्मी के साथ भारत की अलग-अलग जगहों की सैर की. इस दौरान उन्होंने लगभग 4,218 किलोमीटर की दूरी तय की. गोवा, जयपुर और मुंबई जैसे शहरों के अलावा वे आगरा भी पहुंचे और दुनिया के मशहूर ऐतिहासिक स्मारकों में शामिल ताजमहल को देखा. इस पूरे सफर में टिम्मी सिर्फ एक गाड़ी नहीं रहा, बल्कि दोनों की यात्रा की यादों का अहम हिस्सा बन गया.

टिम्मी के नाम से बनाया इंस्टाग्राम अकाउंट
भारत में सफर के दौरान Helen और Mick ने अपने ऑटो के नाम से इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट भी बनाया. इसका नाम @timmy_the_tin_can रखा गया. इस अकाउंट पर कपल ने अपनी यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. टिम्मी के साथ बिताए गए पलों को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लोगों तक पहुंचाया. इस अकाउंट पर अब तक करीब 100 पोस्ट शेयर की जा चुकी हैं और इसे 17 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. कपल के सफर और टिम्मी के साथ उनकी मस्ती को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद किया. यही वजह है कि भारत में शुरू हुई इस अनोखी यात्रा को देखने वाले लोग अब उनके अगले सफर का भी इंतजार कर रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link