‘आप बुरे आदमी क्यों बन रहे हो? ‘रामायण’ में रावण बने यश से बेटे ने पूछा सवाल! सुनकर खुद हैरान रह गए KGF स्टार यश

‘आप बुरे आदमी क्यों बन रहे हो? ‘रामायण’ में रावण बने यश से बेटे ने पूछा सवाल! सुनकर खुद हैरान रह गए KGF स्टार यश


Last Updated:

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन जब उनके बेटे को पता चला कि पापा भगवान राम नहीं, बल्कि रावण बनने जा रहे हैं, तो वह हैरान रह गया. बेटे ने यश से मासूमियत से सवाल किया कि आप बुरे आदमी क्यों बन रहे हो? इतना ही नहीं, उसने यह भी पूछ लिया कि क्या कहानी के अंत में पापा की मौत हो जाएगी? यश ने अब बेटे के साथ हुई इस दिलचस्प बातचीत का खुलासा किया है.

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘रामायण’ को हाल ही में उनके बेटे देखा. फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपने पापा से सवाल भी किया. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस फिल्म में यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे. लेकिन इस किरदार को लेकर उनके घर में भी एक दिलचस्प बातचीत हुई. दरअसल, यश के बेटे को पता चला कि उनके पिता फिल्म में भगवान राम नहीं, बल्कि रावण का रोल निभा रहे हैं, तो वह हैरान रह गया. उसने अपने पिता से सवाल किया कि आखिर वह कहानी के बुरे इंसान का किरदार क्यों निभा रहे हैं. यश ने अब इस बातचीत का खुलासा किया है.

लॉस एंजिल्स में आयोजित एक स्पेशल प्रीमियर के दौरान यश के दोनों बच्चों ने उनकी फिल्म का लुत्फ उठाया और खास बात है कि दोनों ने अपनी जिंदगी में पहली बार बड़े पर्दे पर कोई फिल्म देखी. इस फिल्म में यश ‘रावण’ का किरदार निभाने के साथ इसके सह-निर्माता भी हैं. अब यश ने पोस्ट शेयर की और बताया है उनके रोल को देखकर उनके बेटे का क्या रिएक्शन था.

यश ने बताया कि उनका बेटा पहले से जानता है कि उसके पिता फिल्मों में काम करते हैं, लेकिन जब उसे रामायण की कहानी और रावण के बारे में पता चला तो वह थोड़ा परेशान हो गया. बेटे ने उनसे कहा कि आप तो बुरे आदमी हैं, आप ऐसा किरदार कैसे निभा सकते हैं? यश ने बताया कि उन्होंने बेटे को समझाया कि किसी भी कहानी को सही तरीके से दिखाने के लिए उसके सभी किरदारों को पर्दे पर उतारना जरूरी होता है. रामायण में रावण भी एक अहम किरदार है और उसकी भूमिका के बिना इस पूरी कहानी को समझना मुश्किल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

यश ने आगे बताया कि उन्हें अपने बेटे को यह समझाना पड़ा कि फिल्म में निभाया जाने वाला किरदार और असल जिंदगी में किसी इंसान की पहचान अलग-अलग होती है. उन्होंने बेटे को बताया कि रामायण में भगवान राम ही ऐसे आदर्श हैं, जिनके रास्ते पर हर किसी को चलने की कोशिश करनी चाहिए. यश के मुताबिक, उन्होंने बेटे से कहा कि रावण भले ही बहुत शक्तिशाली, भव्य और प्रभावशाली नजर आता हो, लेकिन जिंदगी में असली जीत हमेशा सच्चाई और अच्छे कर्मों के रास्ते पर चलने से मिलती है. उन्होंने बेटे को यह भी समझाया कि वह सिनेमाघर में अपने पिता के अभिनय के लिए तालियां बजा सकता है, लेकिन रावण के किरदार को अपना आदर्श नहीं मानना चाहिए.

यश ने बातचीत के दौरान एक और दिलचस्प बात बताई. जब उनके बेटे को पता चला कि रामायण की कहानी में आखिरकार रावण की हार होती है और उसकी मौत हो जाती है, तो उसने अपने पिता से पूछ लिया कि क्या फिल्म के अंत में आप भी मर जाएंगे? क्या आप हार जाएंगे? यश ने कहा कि बेटे के इस सवाल का जवाब देना उनके लिए थोड़ा मुश्किल था.

अपनी बात रखते हुए यश ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म साइन की थी, तब उनके दिमाग में सिर्फ दर्शकों के लिए एक शानदार अभिनय करने की बात थी. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि घर में अपने बच्चे को इस किरदार के बारे में इतनी बारीकी से समझाना पड़ेगा.

यश के लिए यह अनुभव काफी अलग था, क्योंकि उन्हें पहली बार अपने बेटे को यह समझाना पड़ा कि एक कलाकार पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाता है, लेकिन उन किरदारों की अच्छाई या बुराई को असल जिंदगी से जोड़कर नहीं देखना चाहिए.

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी. फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर कर रहे हैं. इस फिल्म में यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म का पहला हिस्सा 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. अब दर्शकों को पर्दे पर यश को रावण के दमदार किरदार में देखने का इंतजार है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link