Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अधिकारियों का मिलेगा साथ, व्यापार में खुलेंगे कमाई के रास्ते

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, अधिकारियों का मिलेगा साथ, व्यापार में खुलेंगे कमाई के रास्ते


Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 1 November 2026: तुला राशि वालों आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे जो तुला राशि से दसवें भाव में स्थित रहेंगे. ज्योतिष में दसवें भाव को कर्म, करियर, प्रतिष्ठा और सामाजिक मान-सम्मान का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आपका पूरा ध्यान अपने काम और करियर को बेहतर बनाने पर रह सकता है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 1 नवम्बर यानी आज का दिन मेहनत और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का रहेगा. आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेंगे जो तुला राशि से दसवें भाव में स्थित रहेंगे. ज्योतिष में दसवें भाव को कर्म, करियर, प्रतिष्ठा और सामाजिक मान-सम्मान का भाव माना जाता है. ऐसे में आज आपका पूरा ध्यान अपने काम और करियर को बेहतर बनाने पर रह सकता है.

अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार नौकरी करने वाले लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आज ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपा जा सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है. आपकी मेहनत और काम करने का तरीका अधिकारियों को प्रभावित कर सकता है लेकिन काम के दबाव में जल्दबाजी करने से बचें.

लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी रखें
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन नई योजनाओं पर विचार करने का है. आज आप किसी नए काम की शुरुआत या कारोबार के विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन निवेश और लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. बिना पूरी जानकारी के किसी को धन उधार देने से बचें. आर्थिक मामलों में भविष्य को ध्यान में रखकर योजना बनाना बेहतर रहेगा.

परिवार और स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें
पारिवारिक जीवन की बात करे तो आज काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा. काम में व्यस्तता के कारण परिवार को नजरअंदाज न करें. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. किसी पारिवारिक विषय पर बातचीत हो सकती है. स्वास्थ्य की बात करें तो काम के दबाव के बीच आराम के लिए भी समय निकालें। पर्याप्त नींद लें और खानपान का ध्यान रखें.

आज का अचूक उपाय
आज रविवार का दिन है जो भगवान सूर्य देव को समर्पित है, इसलिए आज का अचूक उपाय है कि तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल पुष्प मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें. यह उपाय आपकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने और जीवन की बाधाओं को दूर करने में सहायक रहेगा.



Source link