Omar Abdullah-Nidhi Razdan Net Worth : पति उमर अब्दुल्ला से कई गुना ज्यादा अमीर हैं निधि राजदान

Omar Abdullah-Nidhi Razdan Net Worth : पति उमर अब्दुल्ला से कई गुना ज्यादा अमीर हैं निधि राजदान


Last Updated:

Omar and Nidhi Razdan Net Worth : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जेएंडके नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अबदुल्ला ने बेहद निजी समारोह में जानी-मानी पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली. दोनों ही हस्तियां देश-विदेश में फेमस हैं और उनमें से कोई भी पहचान का मोहताज नहीं है. उनकी शादी की खबरें सोशल मीडिया पर आने के साथ ही लोगों के मन में यह सवाल भी उठने शुरू हो गए हैं कि आखिर पति-पत्नी में ज्यादा अमीर कौन है. दोनों की कमाई का जरिया क्या है?

सबसे पहले बात करते हैं उमर अब्दुल्ला की. वह जेएंडके के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और विधायक-सांसद की सीटों पर विजय प्राप्त कर चुके हैं. आज भले ही वह सीएम न हों लेकिन उन्हें विधायक और सांसद की पेंशन मिल रही है. चुनावी हलफनामे को देखें तो पता चलता है कि उमर ने अपने नाम कोई भी अचल संपत्ति नहीं रखी है. चुनावी हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति 55.24 लाख रुपये बताई गई है. इसमें 95 हजार की नकदी और 23.50 लाख की एफडी बताई गई है. उमर अब्दुल्ला ने 30 लाख की ज्वैलरी भी चुनावी हलफनामे में बताई है.

निधि राजदान की कुल संपत्ति की बात करें तो यह 50 लाख डॉलर यानी करीब 45 करोड़ रुपये बताई जाती है. तमाम मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एक मीडिया संस्थान में बतौर एंकर उन्हें सालाना 10 करोड़ रुपये की कमाई होती है. एक समय ऐसा था जब उनकी महीने की सैलरी 83.33 लाख रुपये पहुंच गई थी और वह देश की सबसे महंगी टीवी एंकर बन गईं थी. उनकी रोजाना की कमाई करीब पौने 4 लाख रुपये से भी ज्यादा पहुंच गई थी.

निधि राजधान का जन्म साल 1974 में दिल्ली में हुआ था. उन्होंने शेख सराय स्थित एपीजे स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की थी. इसके बाद आईआईएमसी से उन्होंने पत्रकारिता की डिग्री ली. उन्हें 15 जनवरी, 2021 को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी ऑफर आया था. हार्वर्ड में उन्हें जर्नलिज्म पढ़ाने के लिए बुलावा आया था. हालांकि, जब वे फ्लाइट में थीं तो हार्वर्ड से एक और संदेश आया जिसमें उनकी नियुक्ति नकारने की बात कही गई और वे आधे रास्ते से ही वापस आ गया. पता चला कि यह एक ऑनलाइन फर्जीवाड़ा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

निधि राजधान ने उमर अब्दुल्ला के साथ अपनी शादी की दूसरी पारी शुरू की है. उन्होंने पहले नीलेश मिश्रा के साथ शादी की थी. नीलेश रेडियो पर एक भारती स्टोरीटेलर हैं और वह स्क्रप्टराइटर के साथ लेखक और जर्नलिस्ट भी हैं. उन्होंने बिग एफएम चैनल 92.7 पर यादों का इडियटबॉक्स नाम से शो भी किया था. नीलेश लोकल न्यूजपेपर गांव कनेक्शन के को-फाउंडर भी हैं. दोनों ने साल 2005 में शादी की और 2 साल बाद 2007 ही तलाक के लिए आवेदन कर दिया. उनके बीच रिश्ता लंबा नहीं चला.

निधि के कमाई का जरिया देखें तो उन्होंने करीब 2 दशक से भी ज्यादा समय तक टीवी एंकर की भूमिका निभाई. इसके साथ ही उन्होंने साल 2017 में Left, Right and Centre : The Idea of India नाम से एक किताब भी लिखी. इसके साथ ही निधि ने तमाम पत्र-पत्रिकाओं में लेख और कॉलम भी लिखे. इसके अलावा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी निधि ने लंबे समय से लेखन कार्य जारी रखा है.

उमर अब्दुल्ला ने भी निधि से शादी करने से पहले पायल नाथ के साथ रिश्ते में बंधे थे. पायल एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी थीं. हालांकि, सल 2011 में ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे. पिछले कुछ समय से उमर का नाम निधि के साथ जोड़ा जा रहा था और सोशल मीडिया पर कभी-कभार इसकी चर्चा भी होती रहती थी.

उमर अब्दुल्ला की कमाई का जरिया देखें तो उन्हें विधायक और सांसद की पेंशन मिल रही है. साथ ही राजनीतिक पदों से भी वेतन और भत्ते मिल रहे हैं. उन्होंने बैंक में जो संपत्ति जमा कर रखी है, उस पर हर महीने या फिर सालाना ब्याज भी मिल रहा है. इसके अलावा खेती से भी उमर को काफी कमाई होती है. जम्मू और कश्मीर में कई बागानों में उनकी हिस्सेदारी है और हर साल करोड़ों की कमाई होती है.

उमर अब्दुल्ला की नेटवर्थ साल 2019-20 में 7.92 लाख रुपये थी, जबकि अगले साल ही यह बढ़कर 11.73 लाख रुपये हो गई. इसके 2 साल बाद ही उनकी कुल नेट वर्थ बढ़कर 19.39 लाख रुपये पहुंच गई, जबकि वित्तवर्ष 2023-24 में उनकी नेटवर्थ 13.20 लाख रही. हालांकि, चुनावी हलफनामे में उनके पास कोई भी कृषि योग्य भूमि नहीं बताई गई है. बावजूद इसके उन्होंने राज्य में एग्री सेक्टर में तमाम तरह का निवेश किया है.



Source link